एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव: किसी को बहुमत नहीं मिला तो कांग्रेस का प्लान बी तैयार, देवेगौड़ा को 'मनाएंगे' आजाद

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नतीजे जब त्रिशंकु विधानसभा की तरफ इशारा करेंगे तब जेडीएस को अपने साथ लेने के लिए कांग्रेस ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं को मोर्चे पर लगाया है.

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे लेकिन एक्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर बनते देख कर कांग्रेस नतीजों से पहले ही हरकत में आ गई है. एक तरफ पार्टी के सूत्र आंतरिक सर्वे में 120 सीटें जीतने यानी स्पष्ट बहुमत का दावा कर रहे हैं. वहीं पार्टी ने प्लान बी पर भी काम करना शुरू कर दिया है.

प्लान बी के तहत अगर कांग्रेस बहुमत से चूक जाती है और बीजेपी को भी बहुमत नहीं मिलता यानी त्रिशंकु विधानसभा रहती है तो जेडीएस को अपने साथ लेने के लिए कांग्रेस ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं को मोर्चे पर लगाया है. इसके तहत राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और संगठन महासचिव अशोक गहलोत को बंगलुरु भेजा है. माना जाता है कि आजाद की जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा से नजदीकी है इसी के मद्देनजर उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है.

हालांकि, सूत्रों ने दावा किया है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री पद से समझौता नहीं करेगी. यानी कांग्रेस जेडीएस को सरकार में शामिल होने के लिए तो मनाएगी लेकिन उनकी सरकार नहीं बनवाएगी. पार्टी के एक बड़े नेता ने कहा कि या तो हमारा मुख्यमंत्री होगा या हम विपक्ष में बैठेंगे. माना जा रहा है कि कांग्रेस उपमुख्यमंत्री का पद जेडीएस को ऑफर कर सकती है. हालांकि, ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा सरदर्द यही होगा कि वो मुख्यमंत्री किसे बनाए?

इन सब के बीच वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को ये बयान दिया कि वो दलित मुख्यमंत्री के लिए पद छोड़ सकते हैं. माना जा रहा है कि सिद्धारमैया को इस बात का एहसास है कि जेडीएस उनके नेतृत्व में कांग्रेस के साथ आने को तैयार नहीं होगी ऐसे में पहले ही उन्होंने दलित कार्ड खेलने के साथ साथ जेडीएस को सिग्नल भी दे दिया है. माना जा रहा है कि ऐसी परिस्थितियों में लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की किस्मत चमक सकती है.

जहां तक बीजेपी का सवाल है उसे पूरा भरोसा है कि वो सरकार बनाएगी. अगर ऐसा नहीं हुआ और कांग्रेस भी बहुमत से दूर रह गई तो फिर जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में होगी. इसीलिए कांग्रेस ने अभी से उस पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं. क्योंकि कांग्रेस को गोवा, मणिपुर आदि राज्यों में 'देरी' का नुकसान अच्छे से याद है. हालांकि, जेडीएस क्या करेगी ये सबसे बड़ा सवाल है और उससे भी बड़ा सवाल ये है कि क्या वो किंगमेकर की स्थिति में आएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुप्रिया अब तैयार, वो और हम...', पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर क्या कहा?
'सुप्रिया अब तैयार, वो और हम...', पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर क्या कहा?
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Embed widget