एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results 2023: जो abp न्यूज ने बताया, वही कर्नाटक का नतीजा आया, कांग्रेस की जीत में 2024 के लिए छिपे हैं 4 मैसेज

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के साथ ही 2024 की लड़ाई कड़ी हो गई है. इस जीत में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 4 बड़े संदेश छिपे हैं.

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक चुनाव के नतीजों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है और अकेले दम पर सरकार बनाने जा रही है. ये नतीजे बिल्कुल वही है जो एबीपी न्यूज के सर्वे में लगातार बताया जा रहा था. पिछले ढाई महीने से एबीपी न्यूज की रिपोर्ट में लगातार बताया जा रहा था कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है और शनिवार (13 मई) को आए नतीजों ने उसी पर मुहर लगा दी है.

कर्नाटक की जीत के साथ ही कांग्रेस ने दक्षिण में बीजेपी के एकमात्र किले को ध्वस्त कर दिया है. कर्नाटक में बीजेपी से सत्ता छीनकर कांग्रेस ने 2024 की लड़ाई बड़ी कर दी है. कांग्रेस का हर छोटा-बड़ा नेता इस जीत से गदगद है. वैसे इन नतीजों ने 2024 के लिए चार बड़े संदेश दिए हैं, जिससे बीजेपी को अलर्ट हो जाना चाहिए. 

बीजेपी के सपने पर ग्रहण

बीजेपी के लिए कर्नाटक दक्षिण का प्रवेश द्वार था. कर्नाटक के जरिए बीजेपी दक्षिण के दूसरे हिस्सों में भी अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस की इस जीत ने बीजेपी के सपने पर ब्रेक लगा दिया है. कर्नाटक बीजेपी के लिए इतना अहम क्यों है, इस बात को समझने के लिए आंकड़ों का समझना जरूरी है.

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी दक्षिण के राज्य हैं. इन 6 राज्यों में लोकसभा की 130 सीटें हैं. 2019 में बीजेपी को इसमें से एनडीए को केवल 31 सीटें बीजेपी को मिली थीं. केरल, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में खाता भी नहीं खुला. कर्नाटक में एनडीए को 26 सीटें मिली थीं. 

विपक्षी कैंप में कांग्रेस की मजबूती

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के साथ ही विपक्षी खेमे में एक बार फिर उसका दावा मजबूत हुआ है. गैर कांग्रेसी विपक्षी दलों के बीच एक तीसरा मोर्चा बनाने की मुहिम शुरू हो गई थी. इसके लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार भागमभाग कर रहे थे. नीतीश कुमार ने हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तेलंगाना में केसीआर, झारखंड में हेमंत सोरेन और ओडिशा में नवीन पटनायक से मुलाकात की थी. कहा जा रहा था कि कांग्रेस में विपक्ष का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है, लेकिन कर्नाटक की जीत के बाद एक बार फिर ग्रैंड ओल्ड पार्टी विपक्ष की धुरी बनने को तैयार है.

आने वाले चुनावों के लिए हाई जोश

इसी साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इनमें से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में है, जबकि मध्य प्रदेश में वह विपक्ष में है. जाहिर है कर्नाटक की जीत कांग्रेस के लिए इन राज्यों में बूस्टर डोज का काम करेगी. कांग्रेस की जीत से हर कांग्रेस नेता में उत्साह है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो कह दिया है कि इस चुनाव ने बता दिया है कि बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं.

भारत जोड़ो यात्रा का रिटर्न गिफ्ट

इन नतीजों के साथ ही राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के सफल होने पर भी मुहर लगी है. ये हम नहीं, आंकड़े कह रहे हैं. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के 51 जिलों से होकर गुजरी थी, इनमें से 36 सीटों पर कांग्रेस को सफलता मिली है.

यह भी पढ़ें

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक के रिजल्ट का पीएम मोदी, सिद्धारमैया, येदियुरप्पा और देवगौड़ा के लिए क्या है मैसेज, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget