एक्सप्लोरर

कर्नाटक: ये हैं 7 चैनलों के एग्जिट पोल के आंकड़े, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन बहुमत से दूर

सात चैनलों के एग्जिट पोल के औसत के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती नज़र आ रही है, लेकिन उसको बहुमत नहीं मिल रहा है.

नई दिल्ली: कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 सीटों पर आज वोटिंग हुई. 15 मई को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा. लेकिन जैसे ही आज शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हुई, तमाम टीवी चैनल और एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े दिखाने शुरु कर दिए. इन एग्जिट पोल में बीजेपी के लिए अच्छी खबर आई है. हालांकि वह बहुमत से दूर है. एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 104-116, कांग्रेस को 83-94, जेडीएस को 20-29 और अन्य को 0-7 सीटें मिलने का अनुमान है.

ABP-सी वोटर के फाइनल एग्जिट पोल के आंकड़े

एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के फाइनल एग्जिट पोल के औसत में बीजेपी को 110, कांग्रेस को 88, जेडीएस को 24 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें कि इस बार कर्नाटक में 224 में से 222 सीटों पर ही वोटिंग हुई है. इसलिए बहुमत का आंकड़ा 112 सीटें हो जाता है. एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी सिर्फ दो सीटों से बहुमत से दूर है.

सात चैनलों के एग्जिट पोल का औसत

सात चैनलों के एग्जिट पोल के औसत के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती नज़र आ रही है, लेकिन उसको बहुमत नहीं मिल रहा है. बीजेपी को 102, कांग्रेस को 85, जेडीएस को 32 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है.

किस चैनल के क्या है आंकड़े?

इंडिया टूडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 85, कांग्रेस को 112, जेडीएस को 26 और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है.

टाइम्स नाउ और चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 120 सीटों के साथ बहुमत मिलेगा. वहीं, कांग्रेस को 73, जेडीएस को 26 और अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान है.

न्यूज़ एक्स और CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 106, कांग्रेस को 75, जेडीएस को 37 और अन्य को 4 सीट मिलने का अनुमान है.

न्यूज़ नेशन और प्रबोधन के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 107, कांग्रेस को 73, जेडीएस को 38 और अन्य को 4 सीट मिलने का अनुमान है.

इंडिया टीवी- VMR के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 86 कांग्रेस को 96, जेडीएस को 35 और अन्य को 3 सीट मिलने का अनुमान है.

रिपब्लिक टीवी- जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 104 कांग्रेस को 77, जेडीएस को 37 और अन्य को 2 सीट मिलने का अनुमान है.

कर्नाटक: ये हैं 7 चैनलों के एग्जिट पोल के आंकड़े, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन बहुमत से दूर

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक चुनाव Exit Poll: बीजेपी बहुमत के करीब, ढह सकता है कांग्रेस का बड़ा किला

बंपर वोटिंग: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान

नवाज शरीफ ने माना, मुंबई हमलों के पीछे था पापी पाक का हाथ

इस भोजपुरी गाने पर झूमे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी, शादी में 7000 मेहमानों को न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget