एक्सप्लोरर

Karnataka: एचडी कुमारस्वामी का BJP पर हमला, कहा- 'चुनाव के बाद भाजपा को आना होगा मेरे पास'

Karnataka Election: जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष का संदर्भ देते हुए कहा, ‘2023 में आपको (भाजपा को) जद (एस) के पास आना होगा.भाजपा के लिए टिकना आसान नहीं है.'

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है. चुनाव के लिए पार्टियों ने अपने स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में जेडी (एस) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने खंडित जनादेश की स्थिति में अपनी पार्टी के निर्णायक कारक के रूप में उभरने की संभावना जताई. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सत्तारूढ़ भाजपा को उनके पास आना होगा.

कुमारस्वामी ने चुनाव के लिए JDS के 93 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद ये सारी बातें कहीं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष का संदर्भ देते हुए कहा, ‘2023 में आपको (भाजपा को) जद (एस) के पास आना होगा. सावधान रहें. भाजपा के लिए टिकना आसान नहीं है. मैंने भारतीय जनता पार्टी को राज्य से बाहर फेंकने का फैसला किया है. मुझे आपसे सीखने की जरूरत नहीं है.’

बीजेपी नेता के कटाक्ष का दिया जवाब

दरअसल, कुमारस्वामी बीजेपी नेता बीएल संतोष की हालिया टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें जद (एस) की ‘पारिवारिक राजनीति’ पर संतोष ने कटाक्ष किया था. जेडी (एस) के चीफ ने आगे कहा, भाजपा और कांग्रेस दोनों को कर्नाटक की जनता की ओर से खारिज कर दिया जाएगा क्योंकि लोग ‘कन्नडिगों के लिए और कन्नडिगों द्वारा’ सरकार लाना चाहते हैं. कुमारस्वामी ने स्पष्ट किया कि उनका मतलब सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ चुनाव के बाद गठबंधन करने से नहीं था.

मेरे पास आने का मतलब भी बताया

उन्होंने एक सवाल के जवाब में 'मेरे पास भाजपा को आना होगा' का मतलब स्पष्ट करते हुए कहा, ‘जब जद (एस) की स्वतंत्र सरकार बनेगी तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को काम करवाने के लिए मेरे पास आना होगा. मैं लुटेरों के साथ सरकार क्यों बनाऊं?’ बता दें कि कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर प्रमुख राजनीतिक दल अभी से जुट गए हैं.

ये भी पढ़ें

India-Pakistan Relations: कभी उगला जहर तो अब बोले इमरान खान, 'मैं अपने कार्यकाल में भारत के साथ संबंध सुधारना चाहता था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget