एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के मैसूर क्षेत्र में BJP ने झोंकी पूरी ताकत, आखिर पार्टी के सामने क्या है चुनौती?

Old Mysuru: वोक्कालिगा समुदाय के गढ़ मांड्या जिले में जद (एस) के सात में से छह विधायक हैं. जद(एस) के पास रामनगर में चार में से तीन सीट हैं और हासन की सात में से छह सीट हैं.

Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को पास आता देख भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पुराने मैसूर क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए चुनावी बिसात बिछा दी है. अपने दम पर कर्नाटक की सत्ता में वापसी के लिहाज से इस क्षेत्र को अहम माना जा रहा है.

बीजेपी के शीर्ष नेता भी मानते हैं कि इस क्षेत्र में चुनावी आंकड़ों में सुधार करना अपने दम पर सत्ता हासिल करने के लिए अहम है. इस क्षेत्र में रामनगर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, कोडागु, कोलार, तुमकुरु और हासन जिले शामिल हैं.

मांड्या पहुंचे थे पीएम मोदी

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे समेत कई अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मांड्या पहुंचने से एक दिन पहले अभिनय जगत से राजनीति में आईं सुमलता ने 11 मार्च को बीजेपी को अपना 'पूर्ण समर्थन' देने का ऐलान किया. सुमलता ने देवेगौड़ा के पोते और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को 2019 के लोकसभा चुनाव में हराया था.

प्रधानमंत्री ने मांड्या को चुना!

उद्घाटन मैसूर या बेंगलुरु में किया जा सकता था, लेकिन प्रधानमंत्री ने मांड्या को चुना. लेकिन एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा, "मांड्या के मतदाता शायद ही भावनात्मक मुद्दों से बहकते हैं." बीजेपी दशकों से वोक्कालिगा समुदाय बहुल पुराने मैसूर क्षेत्र में अपने पैर पसारने के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन इस क्षेत्र में जद (एस) और कांग्रेस का दबदबा है. जद(एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डी के शिवकुमार इसी समुदाय से आते हैं.

बीजेपी को बीएसपी विधायक का समर्थन

इन जिलों की 58 विधानसभा सीट में से जद (एस) के पास 24, कांग्रेस के पास 18 और बीजेपी के पास 15 सीट है. बीजेपी को निष्कासित बहुजन समाज पार्टी (BSP) विधायक एन महेश का भी समर्थन प्राप्त है, जो चामराजनगर जिले में कोल्लेगल का प्रतिनिधित्व करते हैं.

जद(एस) का दबदबा

वोक्कालिगा समुदाय के गढ़ मांड्या जिले में जद (एस) के सात में से छह विधायक हैं. जद(एस) के पास रामनगर में चार में से तीन सीट हैं और हासन की सात में से छह सीट हैं. जद(एस) के पास मैसूर की 11 में से चार सीट है, जबकि कांग्रेस के पास चार और बीजेपी के पास तीन सीट है.

बीजेपी चार बार कर्नाटक में सत्ता में आई और हर बार वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा सकी. हालांकि, बीजेपी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 28 में से 25 सीट जीतकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें: Anurag Thakur On Rahul Gandhi: 'सांसद के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है कि...', राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आई लव इंडिया...', सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का सबसे बड़ा फैन
'आई लव इंडिया...', सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
फर्जी वकीलों का मामला CBI को सौंपने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 'कॉक्रोच जनता पार्टी' की फंडिंग और गतिविधियों की जांच की भी मांग
फर्जी वकीलों का मामला CBI को सौंपने के लिए SC में याचिका, 'कॉक्रोच जनता पार्टी' की फंडिंग की जांच की भी मांग
Falta Election Result: पोस्टल बैलेट में TMC के जहांगीर खान ने BJP को पछाड़ा, लेकिन फाइनल काउंटिंग के बाद जब्त हुई जमानत
पोस्टल बैलेट में TMC के जहांगीर खान ने BJP को पछाड़ा, लेकिन फाइनल काउंटिंग के बाद जब्त हुई जमानत
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News
Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan
ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब फाइनल है...', होर्मुज और ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'सब फाइनल...', ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
Drishyam 3 Vs Karuppu Box office: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
बॉक्स ऑफिस: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल, वीडियो वायरल
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल
Embed widget