एक्सप्लोरर

Anurag Thakur On Rahul Gandhi: 'सांसद के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है कि...', राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का निशाना

Anurag Thakur Press Conference: राहुल गांधी की ओर से दिल्ली पुलिस के सवालों का जवाब नहीं देने पर अनुराग ठाकुर ने पूछा, "क्या वह पहले झूठ बोल रहे थे या अब झूठ बोल रहे हैं."

Anurag Thakur On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के घर पर दिल्ली पुलिस के जाने पर राजनीति गरम हो चुकी है. कांग्रेस ने इस मामले में बीजेपी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है. वहीं अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. अनुराग ठाकुर ने साफ कहा कि राहुल गांधी को जानकारी देनी चाहिए. उन्होंने कहा, "कई बार कुछ भी कहकर खबरों में बने रहना कुछ लोगों की आदत बन गई है. लेकिन वो समझते नहीं है कि कितना गंभीर विषय है."

राहुल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "अगर महिलाओं को लेकर राहुल गांधी थोड़े भी गंभीर हैं तो उन्हें जानकारी देनी चाहिए. सांसद के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है, वे क्या छिपा रहे हैं? क्या तब झूठ बोल रहे थे या अब बोल रहे हैं." पाकिस्तान में एशिया कप पर खेल मंत्री ने साफ कहा कि इसका फैसला बीसीसीआई को करना होगा. उन्होंने कहा, "पहले बीसीसीआई तय करे कि क्या करना है, जब समय आएगा तो भारत सरकार भी निर्णय लेगी." 

नागपुर में नितिन गडकरी की तारीफ की

अनुराग ठाकुर ने नागपुर में नितिन गडकरी की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में नितिन गडकरी ने देश भर में सड़कों का जाल बिछाया है. कहां 12 किमी. सड़के बनती थीं, आज 38 किमी. तक नेशनल हाइवे बनता है." उन्होंने आगे कहा, "कोई कल्पना ही नहीं कर सकता था कि दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में पहुंचा जा सकता है. या फिर अमृतसर से दिल्ली साढ़े 3-4 घंटे में. हम लोग दिल्ली से मेरठ जाते थे तो साढे 3-4 घंटे लगते थे आज एक घंटे में पहुंच जाते थे." रेलों की दृष्टि से जहां ढाई से तीन किमी. रेलवे ट्रैक बिछता था आज 8 किमी. तक पहुंच गया है. 

'हर क्षेत्र में देश नई ऊंचाई छू रहा'

ठाकुर ने कहा, "हम लोग राजधानी, शताब्दी कई ट्रेनों में बैठे लेकिन वंदे भारत का एक्सपीरिएंस ही बिल्कुल अलग है. कई जगह लोग पहले हवाई जहाज से जाते थे, अब वंदे भारत से जा रहे हैं. हर क्षेत्र में आज एक नई ऊंचाई देश छू रहा है. इस बार के बजट में आजतक का सबसे बड़ा बजट रखा गया. 10 लाख करोड़ रुपये कैपिटल इनवेस्टमेंट के लिए." 

इस साल के बजट की तारीफ की

अनुराग ठाकुर ने इस बार के बजट की तारीफ करते हुए कहा, "रेलवे के लिए 2014 के मुकाबले 9 गुना ज्यादा बजट. गरीबों के लिए इस साल प्रधानमंत्री आवास योजना में 66 फीसदी की वृद्धि है. अब हाईड्रोजन पर गाड़ियां चलेंगी, अब हिंदुस्तान में पेट्रोल-एथनॉल के साथ ग्रीन हाइड्रोजन की गाड़ियां भी उपलब्ध होंगी. हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है. किसानों के लिए 20 लाख करोड़ रुपया आवंटित किया गया है." 

ये भी पढ़ें-Rahul Gandhi Remarks: 'तीसरी बार गए, लेकिन...', राहुल गांधी के घर जाने पर बोली दिल्ली पुलिस, भड़की कांग्रेस, BJP ने भी दिया जवाब | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget