एक्सप्लोरर

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में कड़वाहट खत्म? डीके शिवकुमार बोले- किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं, 2028 चुनाव मेरा एजेंडा

Karnataka Congress News: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और हम एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना है.

Karnataka Congress News: कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह की खबरें लगातार सामनेरही है, राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि कर्नाटक में पार्टी बड़ा बदलाव कर सकती है. इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार (1 जुलाई 2025) को कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और हम एकजुट हैं.

किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं- डीके शिवकुमार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "मुझे अपने किसी भी विधायक से कोई सिफारिश नहीं चाहिए. मेरा कर्तव्य पार्टी के अनुशासन को और मजबूती देना है. हमें स्थानीय निकाय चुनाव और 2028 के विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करना है."

डीके शिवकुमार ने कहा, "मैं नहीं चाहता कि कोई विधायक बोले... जो लोग बहुत बोल रहे हैं, उनके खिलाफ पार्टी हाईकमान निश्चित रूप से कार्रवाई करेगा. मैं नहीं चाहता कि कोई मेरा समर्थन करे. हम आपस में चर्चा करेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे. नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मेरी प्राथमिकता विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना है."

'आम आदमी के साथ खड़े रहना हमारा कर्तव्य'

रेल किराया में हुए बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. डीके शिवकुमार ने कहा, "कर्नाटक विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आर अशोक और कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को इस पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए. केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल और अब रेल किराया बढ़ा रही है. आम आदमी के साथ खड़े रहना हमारा कर्तव्य है."

डीके शिवकुमार को सीएम बनाना है- कांग्रेस विधायक

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने कहा कि बगावती तेवर अपनाते हुए कहा कि पार्टी को लीडरशिप में बदलाव करना ही होगा. उन्होंने कहा, "हमें बदलाव चाहिए. हम डीके शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाकर रहेंगे. उन्होंने (डीके शिवकुमार) ने पार्टी के लिए जितनी कुर्बानी दी है वो बयां करना मुश्किल है. अगर मुझे सस्पेंड करना है तो कर दो. अगर मैं ओपिनियन नहीं दे सकता तो नोटिस दो."

कांग्रेस के कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी के अंदरूनी मामलों को लेकर दो दिन कांग्रेस के विधायकों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा, "हम अपने विधायकों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्रों में किए गए कार्यों का मूल्यांकन कर रहे हैं. हम कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर राय नहीं ले रहे हैं."

ये भी पढ़ें : नई खेल नीति को मंजूरी, तमिलनाडु को खास तोहफा... मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए 4 बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, CBI का बड़ा एक्शन
UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, CBI का बड़ा एक्शन
Xप्लेन: किस राज्य के मंत्रिमंडल में महिला मंत्री जीरो, सबसे कम? यूपी-कर्नाटक तक चौंकाने वाले आंकड़े
किस राज्य के मंत्रिमंडल में महिला मंत्री जीरो, सबसे कम? यूपी-कर्नाटक तक चौंकाने वाले आंकड़े
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget