एक्सप्लोरर

KJ George Minister: मलयाली कनेक्शन, अल्पसंख्यक चेहरा, 5 बार MLA... कौन हैं केजे जॉर्ज जो कांग्रेस की पहली लिस्ट में बने मंत्री

Karnataka Ministers: 20 साल की उम्र में कांग्रेस के साथ जुड़ने वाले केजे जॉर्ज 5 बार के विधायक हैं. कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार में वह पहली लिस्ट में मंत्री बने हैं.

KJ George Profile: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केजे जॉर्ज का नाम उन 8 नेताओं में शामिल रहा, जिन्हें कांग्रेस के मंत्रियों की पहली लिस्ट में जगह बनाने में कामयाबी मिली. उन्होंने शनिवार (20 मई) को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. बेंगलुरू के कांतीरवा स्टेडियम में हुए सिद्धारमैया सरकार के भव्य शपथ ग्रहण के दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें और 7 अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई. इसके पहले सिद्धारमैया ने सीएम पद के रूप में शपथ ली, जबकि डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बने.

73 साल के केलचंद्र जोसेफ जॉर्ज यानी केजे जॉर्ज कर्नाटक में कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बेंगलुरु की सर्वज्ञनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार को 55 हजार, 768 वोटों से हराया. पांच बार के विधायक जॉर्ज का इस सीट पर 2013 से ही उनका कब्जा है. इसके पहले दो बार वह भारतीनगर सीट से विधानसभा पहुंचे थे.

केजे जॉर्ज कर्नाटक की कैबिनेट का मलयाली भी कहा जाता है, तो इसकी वजह केरल से जुड़ी उनकी जड़ें हैं. केरल के कोट्टयम में जन्मे केजे जॉर्ज का परिवार 1960 के दशक में कर्नाटक के कोडगू जिले में चला आया था.

20 साल की उम्र में कांग्रेस से जुड़े

जॉर्ज ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 20 साल की उम्र में यूथ कांग्रेस से की. पार्टी के लिए काम करते हुए वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर पहुंचे.

अल्पसंख्यक चेहरा

ईसाई समुदाय से आने वाले केजे जॉर्ज राज्य में कांग्रेस का लोकप्रिय अल्पसंख्यक चेहरा भी हैं. जिस सर्वज्ञनगर सीट से वह चुने गए हैं, उस पर करीब 50 हजार ईसाई वोटर हैं, लेकिन उन्हें दूसरे वर्गों का भी पूरा समर्थन है. इसकी गवाही चुनाव के नतीजे देते हैं. तीनों बार वह इस सीट पर 50 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं.

कई कांग्रेस सरकारों में रहे मंत्री

केजे जॉर्ज के पास सरकार में रहने का लंबा अनुभव है. वह 1989-90 में पहली बार मंत्री बने थे. उन्होंने कांग्रेस की वीरेंद्र पाटिल और एस बंगारप्पा सरकार में मंत्रालय संभाला है. 2013 में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में वह गृह मंत्री और बेंगलुरु विकास और नगर नियोजन मंत्री रहे. उन्होंने हवाई अड्डे के मेट्रो लिंक समेत कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की परिकल्पना की.

विशाल संपत्ति के मालिक

कोडागु में एक कॉफी उगाने वाले किसान के बेटे के रूप में शुरुआत करने वाले जॉर्ज आज एक बड़ी इंडस्ट्री ग्रुप के मालिक हैं. इनमें केलचंद्र ग्रुप, दूतावास और गोल्फ लिंक्स बिजनेस पार्क शामिल हैं. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे मे साल 2021-22 में उन्होंने अपनी आय 3.94 करोड़ दिखाई है. इसी समय में उनकी पत्नी की 2.56 करोड़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्ज ने 12वीं तक ही पढ़ाई की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget