एक्सप्लोरर

KH Muniyappa Minister: कौन हैं केएच मुनियप्पा जिन्हें कांग्रेस की पहली लिस्ट में मिली जगह, सिद्धारमैया सरकार में बने मंत्री

KH Muniyappa Minister: साल 1991 से 2019 तक लगातार सात बार कर्नाटक के कोलार लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केएच मुनियप्पा लोकसभा में संसद सदस्य थे.

KH Muniyappa Profile: कांग्रेस के दिग्गज नेता केएच मुनियप्पा का नाम उन 8 विधायकों में शामिल रहा, जो मंत्रियों की पहली लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे. उन्होंने 20 मई को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में हुए सिद्धारमैया सरकार के भव्य शपथ ग्रहण के दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें और 7 अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई. इसके पहले सिद्धारमैया ने सीएम और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद के रूप में शपथ ली. आइये मुनियप्पा की जाति, विधानसभा सीट, राजनीतिक करियर और संपत्ति बारे में विस्तार से जानते हैं.

केएच मुनियप्पा की प्रोफाइल
इनका पूरा नाम कम्बदहल्ली हनुमप्पा मुनियप्पा है. इनका जन्म 7 मार्च, 1948 को कर्नाटक के कम्माधल्ली शिडलघट्टा जिले में हुआ था. वह मडिगा (सक्किलियर) समुदाय से आते हैं. वह एक कांग्रेसी राजनेता हैं. साथ ही, भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री रहे. साल 1991 से 2019 तक लगातार सात बार कर्नाटक के कोलार लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा में संसद सदस्य थे.

28 मई, 2009 को भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के जरिये 59 अन्य मंत्रियों के साथ उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. उन्होंने केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. साल 2019 का चुनाव मुनियप्पा अपने प्रतिद्वंदी एस मुनिस्वामी से एक लाख से अधिक मतों से हार गए थे.

मुनियप्पा की संपत्ति
इस बार के चुनावी हलफनामे के अनुसार, केएच मुनियप्पा की कुल संपत्ति 59.6 करोड़ रुपये है. जिसमें चल संपत्ति 23.3 करोड़ और अचल संपत्ति 36.4 करोड़ रुपये दिखाई गई. उन पर 27.7 करोड़ रुपये की देनदारियां बकाया हैं. उनकी कुल आय 92.7 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें- KJ George Minister: मलयाली कनेक्शन, अल्पसंख्यक चेहरा, 5 बार MLA... कौन हैं केजे जॉर्ज जो कांग्रेस की पहली लिस्ट में बने मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget