एक्सप्लोरर

'भगवान राम को सीता और लक्ष्मण से अलग कर दिया', सीएम सिद्धारमैया का बीजेपी पर हमला

Ram Mandir Inauguration: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में एक राम मंदिर का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने बीजेपी पर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया.

Ram Mandir Inauguration: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार (22 जनवरी) को रामलला की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या के राम मंदिर में सिर्फ भगवान राम की मूर्ति स्थापित कर लक्ष्मण, सीता और अंजनेय से उन्हें अलग कर दिया. 

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘लक्ष्मण, सीता और अंजनेय के बिना राम पूरे नहीं हो सकते. बीजेपी राम को अलग कर रही हैं. यह सही नहीं है.’’ मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी भगवान राम की पूजा नहीं करती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के भगवान राम की पूजा करती है.

बेंगलुरु में राम मंदिर का उद्घाटन

सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में एक राम मंदिर का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘कांग्रेस महात्मा गांधी के राम को पूजती है, जबकि बीजेपी उनकी पूजा नहीं करती.’’ उन्होंने कहा कि उनके द्वारा यहां मंदिर का उद्घाटन किए जाने का कोई राजनीतिक कारण नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने गांव में श्रीरामचंद्र मंदिर बनवाया. मैंने राजनीतिक कारणों से ऐसा नहीं किया.’’

भगवान राम का राजनीतिकरण कर रही बीजेपी- सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने सवाल किया कि क्या अयोध्या में श्रीरामचंद्र पूरे भारत के गांवों में मौजूद श्रीरामचंद्र से अलग हैं. उन्होंने कहा कि वह किसी और दिन अयोध्या जाएंगे. वह सोमवार को वहां नहीं गए क्योंकि बीजेपी ‘‘भगवान राम का राजनीतिकरण’’ कर रही है.

सिद्धारमैया ने कहा, ''राम को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि श्रीरामचंद्र सबके हैं. वह केवल बीजेपी के भगवान नहीं हैं. वह हर हिंदू के भगवान हैं. सीएम ने आगे कहा,‘‘हम भी श्रीरामचंद्र की पूजा करते हैं और हम भी उनके भक्त हैं. हमने भी राम मंदिर बनवाया है.’’ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया. 

ये भी पढ़ें: अयोध्या से लौटने पर पीएम मोदी ने की प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा, 1 करोड़ घरों पर लगेगा रूफटॉप सोलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
Parliament Monsoon Session LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
होटल-रेस्टोरेंट के बाद सरकारी कैंटीन की बारी! स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा
होटल-रेस्टोरेंट के बाद सरकारी कैंटीन की बारी! स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा
नेताजी की अस्थियों को जापान से लाने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र को नोटिस जारी
नेताजी की अस्थियों को जापान से लाने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र को नोटिस जारी

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget