एक्सप्लोरर

Karnataka: हलाल मांस पर बैन के लिए विधानसभा में बिल ला सकती है कर्नाटक सरकार, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

कर्नाटक में हलाल मांस में प्रतिबंध को लेकर सदन में विपक्ष के नेता बी के हरिप्रसाद ने कहा, "हम विधानसभा अध्यक्ष से हलाल मांस पर निजी विधेयक को मंजूरी न देने का आग्रह करेंगे."

Halal Meat in Karnataka: कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है. राज्य में हलाल मांस (Halal Meat) पर रोक लगाए जाने को लेकर सरकार इस बार सदन में एक विधेयक पेश कर सकती है. राज्य में हलाल मांस पर रोक लगाए जाने को लेकर सदन में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी तकरार होने की भी संभावना है.

बीजेपी एमएलसी एन रविकुमार ने एफएसएसएआई (FSSAI) के अलावा किसी अन्य निकाय द्वारा खाद्य प्रमाणन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले विधेयक को लाने की पहल की है. हलाल मुद्दे ने इस साल मार्च में उस समय बवाल खड़ा कर दिया, जब हिंदुत्ववादी संगठनों ने उगादी उत्सव (Ugadi festival) के दौरान हलाल मांस का बहिष्कार करने का आह्वान किया था. भाजपा का एक गुट विधेयक पारित कर इसे कानूनी मान्यता देना चाहता है.

निजी बिल के रूप में पेश करने की है योजना

बीजेपी नेता रविकुमार ने इसे एक निजी बिल के रूप में पेश करने की योजना बनाई है. इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को एक पत्र भी लिखा था. हालांकि, वह अब इसे सदन के अंदर सरकारी विधेयक के रूप में प्रस्तुत करना चाह रहे हैं.

CM बोम्मई से मुलाकात करेंगे रविकुमार

वहीं, इस मुद्दे पर रविकुमार सोमवार को सीएम बसवराज बोम्मई से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा, "कुछ अनधिकृत संस्थान खाद्य उत्पादों को प्रमाणित करने में शामिल हैं और इसलिए अवैध रूप से बाजार को नियंत्रित कर रहे हैं. इस पर अंकुश लगाने के इरादे से बिल निश्चित रूप से इस प्रक्रिया में मदद करेगा." 

बीजेपी और कांग्रेस के बीच शुरू हुई जुबानी जंग

इस कदम से विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग अभी से शुरू हो गई है. कांग्रेस ने पिछले सत्र के दौरान धर्मांतरण विरोधी विधेयक को लेकर भाजपा के साथ तीखी बहस की थी. शीतकालीन सत्र में भी हलाल मांस को लेकर सदन में माहौल गरम बना रहेगा.

'विधेयक को मंजूरी न देने का आग्रह'

सदन में विपक्ष के नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा, "हम विधानसभा अध्यक्ष से हलाल मांस पर निजी विधेयक को मंजूरी न देने का आग्रह करेंगे." विधानसभा में कांग्रेस बिल का विरोध करने को तैयार है. कांग्रेस नेता यूटी खादर (U.T. Khadar) ने कहा, "हम बीजेपी की रणनीति को समझते हैं. वह अपनी विफलता, भ्रष्टाचार और मतदाता डेटा चोरी जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है. हलाल विरोधी बिल का उद्देश्य विधानसभा चुनावों से पहले सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करना है."

विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा मुद्दा

बता दें, बीजेपी कर्नाटक विधानसभा में हलाल मांस विरोधी कानून लाने की योजना बना रही है, जिससे चुनावी राज्य में एक और राजनीतिक टकराव के लिए मंच तैयार हो जाएगा.  

यह भी पढ़ें: Parliament Session: तवांग पर राहुल गांधी के बयान से बीजेपी आक्रामक, आज फिर संसद में हंगामे के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका

Embed widget