एक्सप्लोरर

Karnataka BJP: कर्नाटक में जेपी नड्डा और अमित शाह की मौजूदगी, क्या चुनाव से पहले होने जा रहा है बड़ा बदलाव?

Karnataka BJP: कर्नाटक में बीजेपी के बड़े नेताओं की बैठक को लेकर कहा जा रहा था कि एक बार फिर बीजेपी नेतृत्व परिवर्तन की ओर देख सकती है.

कर्नाटक बीजेपी में एक बार फिर हलचल शुरू है. बताया जा रहा है कि चुनावों से ठीक पहले बीजेपी राज्य में कुछ बड़ा बदलाव करने जा रही है. कर्नाटक सरकार के कामकाज का विश्लेषण और विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नेताओं के साथ एक बैठक कर रहे हैं. जिसके बाद कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. हालांकि बीजेपी नेता फिलहाल ऐसी अटकलों को खारिज करते नजर आ रहे हैं.

अमित शाह का भी दौरा
जेपी नड्डा की बैठक के अलावा गृहमंत्री अमित शाह भी कर्नाटक पहुंच रहे हैं. जहां वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. शाह मंगलवार 3 मई को आयोजित हो रहे 'खेलो इंडिया' विश्वविद्यालय खेलों के समापन समारोह समेत अन्य कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं. अमित शाह बसव जयंती के अवसर पर 12वीं सदी के समाज सुधारक एवं लिंगायत संत बसवन्ना को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे. 

येदियुरप्पा ने किया अटकलों को खारिज
कर्नाटक में बीजेपी के बड़े नेताओं की बैठक को लेकर कहा जा रहा था कि एक बार फिर बीजेपी नेतृत्व परिवर्तन की ओर देख सकती है. यानी मौजूदा सीएम बसवराज बोम्मई की कुर्सी को खतरा बताया जा रहा था. लेकिन पूर्व सीएम और बीजेपी नेता येदियुरप्पा ने ऐसी तमाम अटकलों को खारिज किया है. बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए मुझे लगता है कि नेतृत्व में कोई परिवर्तन नहीं होगा. शाह के दौरे को लेकर येदियुरप्पा ने कहा कि, 'वह (शाह) आ रहे हैं और मैं उनसे मुलाकात करूंगा. वह राज्य के राजनीतिक हालात को जानने का प्रयास करेंगे. चूंकि, राज्य में विधानसभा चुनाव का समय आ रहा है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कर्नाटक को प्राथमिकता देने का फैसला किया है.'

बीएल संतोष ने दिया था बयान
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने पार्टी की कर्नाटक इकाई में व्यापक फेरबदल के संकेत दिये थे. मैसूर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संतोष ने कहा, 'दिल्ली में नगर निगम चुनाव के दौरान हमने किसी भी मौजूदा पार्षद को टिकट नहीं देने का फैसला किया. गुजरात नगर निकाय चुनाव में, दो बार के पार्षदों को सामूहिक निवृत्ति दी थी. उनके करीबियों को भी टिकट नहीं देने का फैसला किया गया था.' भाजपा महासचिव के बयान पर येदियुरप्पा ने कहा कि वह इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहते और इस पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा. 

ये भी पढ़ें - 

Nawab Malik Case: कोर्ट ने हॉस्पिटल से मांगी नवाब मलिक की हेल्थ रिपोर्ट, बेटी और दामाद को मिलने की दी इजाजत

Jahangirpuri Riots: दिल्ली पुलिस ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, तलवार बांटने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget