एक्सप्लोरर

Jahangirpuri Riots: दिल्ली पुलिस ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, तलवार बांटने का है आरोप

Jahangirpuri Violence: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने हिंसा के दौरान तलवारें बांटी थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया है.

Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपियों भाई यूनुस और शेख सलीम को गिरफ्तार किया है. दिल्ली से गिरफ्तार दोनों पर हिंसा के दौरान तलवार बांटने का आरोप है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 30 बालिग और तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने हिंसा के मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अभी फिलहाल क्राइम ब्रांच के पास 3 ही आरोपी है. जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच और सीसीटीवी कैमरा से प्राप्त फुटेज के विश्लेषण के दौरान पाया गया कि यूनुस भीड़ को तलवारें बांटता नजर आया था, जबकि सलीम उससे तलवारें लेता दिखाई दिया था.

उन्होंने कहा, “सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमारी टीम ने दोनों आरोपियों की पहचान की. दोनों आरोपी हिंसा के तुरंत बाद फरार हो गए थे, लेकिन उन्हें रविवार रात जहांगीरपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया.” अधिकारियों के अनुसार, यूनुस के खिलाफ एक आपराधिक मामला भी दर्ज है.

उन्होंने बताया कि जिस दिन हिंसा हुई थी, उस दिन के डिजिटल सबूतों का विश्लेषण करते हुए पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर रही है और निगरानी के तकनीकी स्रोतों का इस्तेमाल करके अपराधियों का पता लगा रही है.

राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें आठ पुलिसकर्मियों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए थे. हिंसा के कुछ दिनों बाद दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने मामले के मुख्य आरोपी के खिलाफ धन शोधन के आरोपों की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखा था. पुलिस ने मामले के पांच आरोपियों के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया है.

West Bengal: चुनाव बाद हुई हिंसा के एक साल पूरे, मामले में अब तक क्या कुछ हुआ? CBI ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget