एक्सप्लोरर

Watch PM Mandya Roadshow: फूलों की बारिश! कर्नाटक पर बीजेपी की नजर, मोदी-मोदी के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने किया मेगा रोड शो

PM Modi ने मांड्या में 2 किलोमीटर तक रोड शो किया. मांड्या पुराने मैसूरु क्षेत्र का एक प्रमुख हिस्सा है और यह पारंपरिक रूप से जनता दल सेकुलर (एस) का गढ़ रहा है.

PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के मैसूर में 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने मांड्या में करीब 2 किलोमीटर तक तक रोड शो किया. रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में लोग नजर आए. लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फूलों की बारिश की. प्रधानमंत्री मोदी ने भी गाड़ी से बाहर आकर लोगों का अभिवादन किया. 

मांड्या में प्रधानमंत्री की उपस्थिति राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम है, क्योंकि राज्य में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. मांड्या जिला, पुराने मैसूरु क्षेत्र का एक प्रमुख हिस्सा है और यह पारंपरिक रूप से जनता दल सेकुलर (एस) का गढ़ रहा है. जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं और एक को छोड़कर सभी पर जद (एस) का कब्जा है. बीजेपी 2019 में हुए उपचुनावों के दौरान एक सीट (केआर पेट) जीतकर मांड्या जिले में पैठ बना सकी थी.

पीएम ने किया एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मांड्या जिले में एक सार्वजनिक रैली में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और मैसूर कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहर हैं. एक टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है तो दूसरा ट्रेडिशन के लिए. दोनों शहरों को तकनीक के माध्यम से जोड़ना काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोग भारी ट्राफिक की शिकायत करते थे, लेकिन अब इस एक्सप्रेसवे से यह दूरी केवल एक घंटे में पूरी की जाएगी.

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे
  • NH-275 पर 118 किलोमीटर का बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे एक दस लेन का एक्सेस-नियंत्रित राजमार्ग है. यह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और राज्य की सांस्कृतिक राजधानी मैसूरु के बीच यात्रा के समय को तीन घंटे से घटाकर 75-90 मिनट कर देगा. 
  • एक्सप्रेसवे में नौ बड़े पुल, 42 छोटे पुल, 64 अंडरपास, 11 ओवरपास और चार रेल ओवर ब्रिज हैं. राजमार्ग के साथ कस्बों में यातायात की भीड़ से बचने के लिए इसमें बिदादी, रामनगर-चन्नापटना, मद्दुर, मांड्या और श्रीरंगपटना के आसपास पांच बाईपास हैं. 
  • एक्सप्रेसवे पर कार/जीप/वैन के लिए टोल शुल्क सिंगल ट्रेवल के लिए 135 रुपये और एक दिन के अंदर ही वापसी करने पर 205 रुपये है. मासिक पास के लिए 4,525 रुपये प्रस्तावित किया गया था, जिसमें एक महीने में 50 यात्राएं शामिल होंगी. मैसूरु के सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा है कि कारों सहित एलएमवी को बेंगलुरु से मैसूर तक की पूरी यात्रा के लिए 250 रुपये का टोल देना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें- Election Commission: ‘हर चुनाव के बाद इलेक्शन कमीशन की होती है अग्निपरीक्षा’, जानें आखिर CEC राजीव कुमार ने ऐसा क्यों कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget