एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस के 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

Congress: कर्नाटक की कनकपुरा सीट से प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार चुनाव लड़ेंगे. वहीं वरुणा विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को टिकट दी गई है.

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. कनकपुरा से प्रदेश अध्यक्ष डी.के शिवकुमार (DK Shivakumar) चुनाव लड़ेंगे. वहीं वरुणा से पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) को टिकट दी गई है. सिद्धारमैया को उनके बेटे की सीट से टिकट मिला है, जबकि वो कोलार (Kolar Constituency) से चुनाव लड़ना चाहते थे.

चुनाव आयोग ने अभी तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग रविवार या अगले हफ्ते की शुरुआत में राज्य में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत  बाद आदर्श आचार संहिता पूरे राज्य में लागू हो जाएगी.

कब समाप्त होगा विधानसभा का कार्यकाल

कर्नाटक की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होगा. आयोग को तब तक 224 सीटों वाली विधानसभा का चुनाव करने के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी. डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग और कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने राज्य में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के लिए लगभग सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री चिक्काबल्लापुर, बेंगलुरु और दावणगेरे में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. अपनी यात्रा के दौरान, पीएम शहरी गतिशीलता को बढ़ाने के प्रयास में बेंगलुरु मेट्रो फेज 2 के एक नए खंड को हरी झंडी दिखाएंगे. बाद में दिन में पीएम मोदी व्हाइटफील्ड मेट्रो स्टेशन पर बेंगलुरु मेट्रो फेज 2 के तहत रीच-1 विस्तार परियोजना के व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) मेट्रो से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन तक 13.71 किलोमीटर की दूरी का उद्घाटन भी करेंगे.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Disqualified: राहुल की सदस्यता रद्द होते ही वायनाड उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज, सितंबर में हो सकता है चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget