एक्सप्लोरर

Karnataka Election: कर्नाटक में क्या टिकट बंटवारे के जरिये कांग्रेस साध रही जातीय समीकरण?

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में लिंगायत-वोक्कालिगा समुदाय का खासा असर माना जाता है. कांग्रेस ने टिकट आवंटन में इन समुदायों का खयाल रखा है. पार्टी ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है.

Congress Caste Equation Through Ticket Distribution: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे में कांग्रेस जातीय समीकरण साधने की कोशिश कर रही है. 224 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक अपने 165 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस की सूची में लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय से क्रमश: 30 और 24 उम्मीदवार शामिल किए गए हैं. राज्य में इन समुदायों का खासा असर माना जाता है.

हालांकि, कांग्रेस वीरशैव-लिंगायतों को रिझाने के लिए संघर्ष कर रही है, जो टिकटों के आवंटन में ज्यादा हिस्से की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस ने अभी तक बाकी 58 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. इस बीच विभिन्न लिंगायत लॉबियों की ओर से कांग्रेस पर पत्रों और ज्ञापनों के जरिये दबाव डाला गया है. 

क्या लिंगायत समुदाय से और उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस?

2018 में लिंगायतों के एक अलग धर्म के लिए आंदोलन के समय कांग्रेस ने इस समुदाय से 42 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. आंदोलन को कांग्रेस सदस्यों का समर्थन प्राप्त था. अब पंचमसाली लिंगायत आंदोलन के साथ, लिंगायत समुदाय उम्मीद कर रहा है कि उसके उम्मीदवारों की संख्या बढ़ेगी. हालांकि, इसकी संभावना नजर नहीं आती है. 

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दावणगेरे दक्षिण से कांग्रेस उम्मीदवार और अखिल भारतीय वीरशैव लिंगायत महासभा (AIVM) अध्यक्ष शमनूर शिवशंकरप्पा ने कहा कि समुदाय अपने सदस्यों के लिए टिकट बंटवारे में ज्यादा हिस्से की मांग करता आ रहा है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसकी संभावना कम है कि कांग्रेस इसके लिए एक निश्चित संख्या से आगे बढ़ेगी. शिवशंकरप्पा ने कहा, ''हमें अपने समुदाय के लिए पहले ही 30 सीटें मिल चुकी हैं और इसकी संभावना नहीं कि हम बाकी 58 सीटों में 11 या 12 से ज्यादा की उम्मीद कर पाएंगे.''

अनुसूचित जाति समुदाय को कांग्रेस ने दिए इतने टिकट

इस बीच, आंतरिक आरक्षण पर हंगामे के बीच कांग्रेस ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के भीतर स्पृश्यों (Touchables) को बड़ी संख्या में टिकट आवंटित किए हैं, जिसमें लंबानी (Lambani) को 4 और भोवी (Bhovi) को 3 टिकट दिए गए हैं. इसके अलावा कांग्रेस ने अनुसूचित जाति (Right) को 12 और अनुसूचित जाति (Left) को 4 टिकट आवंटित किए हैं. बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 13 मई को होगी. 

यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: शरद पवार ने बताया कर्नाटक चुनाव कांग्रेस BJP से जीतेगी या नहीं, की ये भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
आधार या वोटर ID! राहुल गांधी ने मंत्री का बयान शेयर कर कहा- 'गहरी साजिश, इत्मीनान से समझिए'
आधार या वोटर ID! राहुल गांधी ने मंत्री का बयान शेयर कर कहा- 'गहरी साजिश, इत्मीनान से समझिए'
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget