एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: बस की रूफटॉप पर थे डीके शिवकुमार, अचानक बरसाने लगे 500-500 के नोट, वीडियो वायरल

Karnataka Congress: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के वायरल वीडियो पर बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी ने इसे भ्रष्टाचार का पैसा बताया है.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव का आधिकारिक बिगुल बज चुका है. प्रदेश में बीजेपी के सामने कुर्सी बचाने की चुनौती है, तो वहीं कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. इसके लिए पार्टी पूरे प्रदेश में प्रजा ध्वनि यात्रा निकाल रही है. इसी दौरान कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो चुनावी मुद्दा बन सकता है. 

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंगलवार (28 मार्च) को मांड्या में एक रैली के दौरान लोगों पर नोट उड़ाए. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस घटना का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. डीके शिवकुमार के इस वीडियो पर आने वाले समय में और विवाद देखने को मिल सकता है. 

 

शिवकुमार का वीडियो वायरल हुआ

वायरल वीडियो में शिवकुमार को मांड्या जिले के बेविनाहल्ली में प्रचार के दौरान एक बस की छत से 500 रुपये के नोट उड़ाते हुए देखा जा सकता है. बीजेपी नेता के अनुसार, यह वीडियो प्रजा ध्वनि यात्रा के दौरान का ही है. बीजेपी नेता ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कल (28 मार्च) श्रीरंगपटना में एक रोड शो के दौरान कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को 500 रुपये के नोट फेंकते हुए कैमरे में कैद किया गया था. यह भ्रष्टाचार का पैसा है. अगर कांग्रेस कभी कर्नाटक में सत्ता में आई, तो वे सरकारी खजाने को खाली कर देंगे और सभी विकास कार्यों को रोक देंगे."

150 से ज्यादा सीटें हासिल करने का लक्ष्य

बता दें कि इस बार कांग्रेस ने राज्य में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य रखा है. इसके लिए पूर्व सीएम सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार अपने-अपने मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम कर रहे हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हो सका था. पिछले चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ 78 सीटें ही जीती, जबकि JDS को 37 सीटें मिली थीं. वहीं, बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं. 

सीएम पद के दावेदार हैं शिवकुमार!

इस पार्टी की नजर वोक्कालिंगा समुदाय के गढ़ कहे जाने वाले मांड्या इलाके पर है. शिवकुमार भी वोक्कालिंगा समुदाय से हैं, इसलिए पार्टी ने इस इलाके की जिम्मेदारी उनकों सौंपी है. अभी तक इस इलाके में जेडीएस काफी अच्छा प्रदर्शन करती रही है. यदि इस चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिलती है तो कांग्रेस की ओर से डीके शिवकुमार सीएम पद के प्रमुख दावेदारों में से एक होंगे.

ये भी पढ़ें-Karnataka Election 2023 Dates: कर्नाटक में एक चरण में चुनाव, 10 मई को वोटिंग, 13 को नतीजे, विधानसभा चुनाव की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget