एक्सप्लोरर

'PM कहते हैं न खाऊंगा न खाने दूंगा, लेकिन यहां कमीशन ले रहे हैं'- कर्नाटक की रैली में बोले ओवैसी

Karnataka की रैली में असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य की बीजेपी सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले 40% कमीशन लेना बंद करें, जो आपकी पार्टी को दिल्ली में मिल रहा है.

Asaduddin Owaisi On PM Modi: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार (22 अक्टूबर) को हमनाबाद (कर्नाटक) में एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी की अगुवाई वाली राज्य सरकार पर निशाना साधा. मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा, "सीएम का कहना है कि वे मुस्लिम समुदाय के लिए आरक्षण हटा देंगे... आप पहले उस कमीशन को खत्म करें जो आपकी पार्टी को दिल्ली में मिल रहा है, पीएम कहते हैं न खाऊंगा न खाने दूंगा, लेकिन यहां वे कमीशन ले रहे हैं."

'मुस्लिम राजनीतिक दलों के लिए एटीएम मशीन हैं'

ओवैसी ने पिछले आठ सालों में देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि धर्मनिरपेक्ष दल भी अब मुसलमानों के मुद्दों को नहीं उठाते हैं. हैदराबाद के सांसद ने कांग्रेस और जेडीएस पर भी निशाना साधते हुए कहा, "अब भारतीय राजनीति में मुसलमानों का कोई महत्व नहीं है. मुस्लिम राजनीतिक दलों के लिए एटीएम मशीन बन गए हैं जो केवल समुदाय से वोट मांगते हैं. 

'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं'

ओवैसी ने कहा, "आपको सोचना चाहिए कि आप राजनीतिक दल अपने साथ चाहते हैं या अल्लाह...कोई भी आपके साथ नहीं है. मुसलमानों पर अत्याचार के मुद्दे पर कोई नहीं बोलता. मुसलमान अदृश्य हो गए हैं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं कि आपने भारत की राजनीति को इतना बदल दिया कि अब धर्मनिरपेक्ष दल भी मुस्लिम मुद्दों को नहीं उठाते."

'आप बिलकिस बानो को क्या जवाब देंगे?'

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने जनता को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा, "क्या आपको इन पार्टियों से कुछ मिल रहा है? अगर आपको लगता है कि मैं गलत हूं, तो आप नेता बन जाइए और मैं आपके लिए काम करूंगा...लेकिन याद रखें कि आप बिलकिस बानो को क्या जवाब देंगे. क्या वह आपकी बेटी नहीं है जिसके बलात्कारियों को सरकार ने रिहा कर दिया है."

'मुसलमानों ने सबसे अधिक बलिदान दिया'

ओवैसी ने कहा, "यह अम्बेडकर की भूमि है. हमने अपने खून और पसीने से भूमि को मुक्त किया है. मुसलमानों ने सबसे अधिक बलिदान दिया और उस समय कोई आरएसएस नहीं था, कोई बीजेपी नहीं थी. वे सभी बाद में आए और नायक बन गए जबकि अपना खून बलिदान करने वाले शून्य हो गए... 1925 के बाद जो आए, वे आजादी नहीं लाए."

ये भी पढ़ें- Navneet Rana: सांसद नवनीत राणा के खिलाफ गैर जमानती वारंट, हो सकती है गिरफ्तारी- जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army Chief Retirement: 'चीन-पाक सुन लें...' सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा संदेश, भारत की सैन्य तैयारी पर क्या बोले?
चीन-पाक सुन लें...' सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा संदेश, भारत की सैन्य तैयारी पर क्या बोले?
8 की गिरफ्तारी, 20 दिनों तक FIR का इंतजार और एक सवाल…, शक की सुई चंपत राय पर ही क्यों अटकी?
8 की गिरफ्तारी, 20 दिनों तक FIR का इंतजार और एक सवाल…, शक की सुई चंपत राय पर ही क्यों अटकी?
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा
'संतान महिला देती है, पुरुष सिर्फ सहयोगी..', IVF की मंजूरी देते हुए कोलकाता HC ने सुनाया अहम फैसला
'संतान महिला देती है, पुरुष सिर्फ सहयोगी..', IVF की मंजूरी देते हुए कोलकाता HC ने सुनाया अहम फैसला

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget