एक्सप्लोरर

कर्नाटक: SC से राहत मिलने के बाद BJP में शामिल हुए 17 में से 16 अयोग्य विधायक

कर्नाटक में पांच दिसंबर को 15 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है. इन सीटों पर अयोग्य करार दिए गए विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. ऐसे में चुनाव दिलचस्प होने वाला है.

बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के निलंबित विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है और अब इनमें से 16 अयोग्य विधायक विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए हैं. मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, प्रदेश बीजेपी प्रमुख नलिन कुमार कतील और कर्नाटक के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने इन विधायकों का पार्टी में स्वागत किया. बीजेपी का लक्ष्य उपचुनाव में 15 विधानसभा सीटों में से अधिकतर पर जीत दर्ज करने का है. इन सीटों पर उपचुनाव में इन विधायकों को ही पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है. कर्नाटक में पांच दिसंबर को 15 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है.

बहरहाल, शिवाजीनगर से कांग्रेस के अयोग्य ठहराए विधायक आर रोशन बेग बृहस्पतिवार को बीजेपी में शामिल नहीं हुए. बीजेपी सूत्रों ने बेग को लेकर पार्टी नेतृत्व द्वारा ‘आपत्तियां’ जताए जाने का हवाला दिया. बेग के खिलाफ आईएमए पोंजी घोटाला मामले में जांच चल रही है. दिलचस्प यह है कि सात बार विधायक रहे बेग ने बुधवार को दावा किया था कि वह अन्य विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कर्नाटक में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार द्वारा कांग्रेस-जेडीएस के 17 विधायकों को अयोग्य ठहराने के फैसले को बरकरार रखा लेकिन उनके उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ कर दिया.

कोर्ट ने आर रमेश कुमार के आदेश का वह हिस्सा निरस्त कर दिया जिसमें इन विधायकों को 15वीं विधानसभा के कार्यकाल के अंत तक के लिये अयोग्य घोषित किया गया था. कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 2023 तक है. अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के जो विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं- उनमें प्रताप गौडा (मस्की), बी सी पाटिल (हिरेकेरूर), शिवराम हेब्बार (येल्लपुर), एस टी सोमशेखर (यशवंतपुर), बी. बासवराज (के आर पुरम), आनंद सिंह (विजयनगर), एन मणिरत्न (आर आर नगर), के सुधाकर (चिकबलपुर), एमटीबी नागराज (गोकक), महेश कुमारतली (अथानी) और आर शंकर (राणिबेन्नुर) शामिल हैं. जेडीएस के जो अयोग्य विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं उनमें- के गोपालैया (महालक्ष्मी लेआउट), ए एच विश्वनाथ (हुन्सुर) और के सी नारायण गौडा (के आर पेट) शामिल हैं.

होस्कोटे में बीजेपी के बागी और 2018 के विधानसभा चुनाव में हारने वाले उम्मीदवार शरथ बाचेगौडा ने उपचुनाव निर्दलीय लड़ने का फैसला किया है और जेडीएस ने भी उनका समर्थन करने का इरादा जताया है. कगवाड में पूर्व बीजेपीविधायक राजू कागेने पार्टी छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया है. बता दें कि बीजेपी को सत्ता में बने रहने के लिए इन 15 में से कम से कम छह सीटों पर जीत की जरूरत होगी. इन विधायकों के प्रतिनिधित्व वाले 17 निर्वाचन क्षेत्रों में से 15 पर उपचुनाव होंगे जबकि मस्की और आरआर नगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव पर रोक है क्योंकि यह मामला हाईकोर्ट में लंबित हैं. इन 15 सीटों में से 12 सीटें कांग्रेस के पास और तीन जेडीएस के पास थीं.

यह भी पढ़ें-

अयोध्या केस: SC के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दायर की जाए या नहीं, AIMPLB के सदस्य भी एकमत नहीं

SC के आदेश के बाद टेलीकॉम कंपनियों को झटका, जल्द चुकानी होगी भारी रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों संग झूमे संबित पात्रा, पुरी के आंगनवाड़ी केंद्र में दिखा 'सेवा संकल्प अभियान' का अनोखा रंग
बच्चों संग झूमे संबित पात्रा, पुरी के आंगनवाड़ी केंद्र में दिखा 'सेवा संकल्प अभियान' का अनोखा रंग
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये

Embed widget