एक्सप्लोरर

क्या कपिल सिब्बल ने बतौर सपा उम्मीदवार राज्यसभा का नामांकन किया है? जानिए- खुद पूर्व कैबिनेट मंत्री का क्या कहना है

Kapil Sibal: कपिल सिब्बल ने बुधवार को घोषणा की है कि उन्होंने 16 मई को कांग्रेस (Congress) पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वहीं अब उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है.

Kapil Sibal Filed Nomination For Rajya Sabha: कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है. कपिल सिब्बल ने बताया कि उन्होंने 16 मई को कांग्रेस (Congress) पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और समाजवादी पार्टी के समर्थन से उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है. 

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या आप समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. तो इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि बिल्कुल नहीं, मैं निर्दलीय के रूप में नामांकन कैसे दाखिल कर सकता हूं, फिर मुझे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दाखिल करना होगा. अगर आपको याद हो तो मैंने एक सार्वजनिक बयान दिया था कि मैं कभी किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होऊंगा. 

क्या है कपिल सिब्बल की भविष्य की योजना?
उन्होंने कहा कि अपनी सार्वजनिक स्थिति के अनुरूप, मैंने वही किया है जिसकी मैंने घोषणा की थी. बेशक, एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में, मुझे देश में एक स्वतंत्र आवाज बनने की उम्मीद है. वहीं अपने भविष्य की योजना को लेकर कपिल सिब्बल ने कहा कि मेरी भविष्य की योजना विपक्ष को एकजुट कर वर्तमान भाजपा सरकार का विरोध करने की है. जो जनविरोधी नीतियों का पालन कर रही है और भारत की समावेशी संस्कृति को विभाजित कर रही है.

कांग्रेस से नाता तोड़ने के सवाल पर क्या बोले?
वहीं कांग्रेस से नाता तोड़ने के सवाल पर कपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने कांग्रेस से नाता किसलिए तोड़ा मैं अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहता. अब जबकि मैं कांग्रेस पार्टी में नहीं हूं, मैं कुछ भी प्रतिकूल नहीं कहना चाहता. मैं कांग्रेस के भीतर वही कह सकता था जो मैं कहना चाहता था. अब जबकि मैं कांग्रेस में नहीं हूं, मैं कांग्रेस में किसी की आलोचना नहीं करना चाहता. पार्टी के प्रति मेरी कोई दुर्भावना नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि जी-23 के हिस्से के रूप में आपने कांग्रेस में कुछ सुधार लाने की कोशिश की, तो इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं अभी इसका कोई जवाब नहीं देने जा रहा हूं, क्योंकि मैं कांग्रेस पार्टी में नहीं हूं. ना ही मैं जी-23 के किसी सदस्य को कोई संदेश दे रहा.

31 साल बाद क्यों छोड़ी कांग्रेस?
तीन दशक बाद कांग्रेस (Congress) छोड़ने वाले कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने कहा कि कांग्रेस से 31 साल तक मेरे गहरे रिश्ते रहे हैं. यह कोई छोटी बात नहीं है. राजीव गांधी की वजह से मैं कांग्रेस में आया था. आप भी सोच रहे होंगे कि 31 साल बाद कांग्रेस से कोई चला जाएगा? तो कुछ न कुछ तो होगा. दिल पर क्या बीत रही होगी, कभी-कभी ऐसे फैसले करने पड़ते हैं. मेरी विचारधारा कांग्रेस से जुड़ी हुई है. मैं कांग्रेस से दूर नहीं हूं, उसकी विचारधारा से दूर नहीं हूं, मैं कांग्रेस की भावनाओं के साथ हूं. मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान एक समावेशी भारत बने. 

ये भी पढ़ें- 

Indian Army: कांगो में UN पीसकीपिंग फोर्स का हिस्सा बनी भारतीय सेना ने विद्रोही-संगठन के हमले को किया नाकाम 

टूटने की कगार पर था SP-RLD गठबंधन, आख़िर कैसे मुलायम ने बचाया, जानिए इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन का अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget