एक्सप्लोरर

'लोगों की जान बहुत कीमती', अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर क्या बोलीं कंगना रनौत

Kangana Ranaut: अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ कंगना रनौत ने हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ पर चिंता जताई और इसे "बहुत दुर्भाग्यपूर्ण" बताया. उन्होंने सभी को जवाबदेह ठहराने की बात की।

Stampede Incident: अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ कंगना रनौत ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में 'पुष्पा 2' के अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे "बहुत दुर्भाग्यपूर्ण" घटना बताया. मंडी सांसद कंगना ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में सभी की जवाबदेही तय होनी चाहिए.

अल्लू अर्जुन को शुक्रवार (13 दिसंबर) सुबह हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के कारण एक महिला की मौत से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि अभिनेता वहां एक सरप्राइज विजिट के लिए पहुंचे थे, लेकिन थिएटर प्रबंधन की अधूरी निकासी व्यवस्था के कारण भगदड़ मच गई जिससे रेवती नाम की महिला की जान चली गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

कंगना रनौत का कहना है- जिम्मेदारी से भागना नहीं चाहिए

कंगना रनौत ने कहा "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं अल्लू अर्जुन जी की बहुत बड़ी समर्थक हूं, लेकिन इस घटना से हमें एक उदाहरण बनाना होगा. उन्होंने जमानत प्राप्त कर ली है, लेकिन सिर्फ इस कारण कि हम उच्च प्रोफाइल लोग हैं. इसका मतलब ये नहीं कि हमें इसके कोई परिणाम नहीं भुगतने चाहिए. लोगों की जान बहुत कीमती होती है. चाहे वह धूम्रपान के विज्ञापन हों या फिर भीड़-भाड़ वाले थिएटर की बात हो मुझे लगता है कि 'पुष्पा 2' की टीम उस कार्यक्रम में मौजूद थी. सभी को जवाबदेह होना चाहिए."

अर्जुन की गिरफ्तारी पर बाकी कलाकारों की प्रतिक्रिया

अर्जुन की गिरफ्तारी पर कई कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. 'पुष्पा 2' की सह-कलाकार रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा और कहा कि ये "अत्यंत दिल तोड़ने वाला" है कि पूरी घटना का आरोप एक व्यक्ति पर डाला जा रहा है. फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने सवाल उठाया कि क्या धार्मिक अवसरों पर भक्तों की मौत के लिए भगवान को गिरफ्तार किया जाएगा या चुनावी प्रचार में लोगों की मौत पर नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा? उन्होंने कहा "यह पुलिस और आयोजक की जिम्मेदारी है कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें अभिनेता और नेताओं से यह उम्मीद कैसे की जा सकती है?"

विवेक ओबेरॉय और नानी ने किया समर्थन

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी इस पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या संध्या थिएटर की घटना के लिए अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार करना उचित है. अभिनेता नानी ने भी अर्जुन की गिरफ्तारी पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि "एक व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार नहीं हो सकता." उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकारी अधिकारियों और मीडिया का उत्साह आम नागरिकों के लिए भी वैसा ही होता तो "हम एक बेहतर समाज में रहते."

वरुण धवन का भी अल्लू अर्जुन के पक्ष में बयान

अभिनेता वरुण धवन ने भी अल्लू अर्जुन के समर्थन में बयान दिया कहां कि सुरक्षा प्रोटोकॉल अभिनेता की जिम्मेदारी नहीं हो सकती. "यह घटना बहुत दुखद है. मैं बहुत दुखी हूं और अपनी संवेदनाएं भेजता हूं, लेकिन साथ ही एक व्यक्ति को इसके लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता" उन्होंने कहा.

ये भी पढ़ें: 'बांग्लादेश में हर उम्र की महिलाओं के साथ हो रहा रेप', हिंदुओं के खिलाफ हमले पर भड़कीं साध्वी ऋतंभरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget