एक्सप्लोरर

कन्नड़ भाषा विवाद पर बोले कमल हासन- 'अगर मैं गलत नहीं हूं तो माफी नहीं मांगूंगा'

Kamal Haasan On Kannada Language Row: कमल हासन और उनकी फिल्म ठग लाइफ ने कर्नाटक में विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने चेन्नई में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा कि कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है.

Kamal Haasan On Kannad Language Row: अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर की गई टिप्पणी पर शुक्रवार (30 मई, 2025) को कहा कि अगर वह गलत नहीं हैं तो माफी नहीं मांगेंगे. उन्होंने खुलासा किया कि उनकी टिप्पणी को लेकर उन्हें पहले भी धमकियों का सामना करना पड़ा है. 

कमल हासन ने कहा, "यह लोकतंत्र है. मैं कानून और न्याय में विश्वास करता हूं. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के लिए मेरा प्यार सच्चा है. कोई भी इस पर संदेह नहीं करेगा, सिवाय उन लोगों के जिनका कोई एजेंडा है. मुझे पहले भी धमकियां दी गई हैं और अगर मैं गलत हूं, तो मैं माफी मांगूंगा." तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए हासन ने कहा कि उनके बयानों पर विवाद पैदा करने वाले लोग मुद्दे को उलझा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, "मैंने जो कहा, वह प्यार से कहा और बहुत से इतिहासकारों ने मुझे इतिहास की भाषा सिखाई है और मेरा कोई ऐसा मतलब नहीं था."

'तमिलनाडु बहुत ही अलग राज्य है'

उन्होंने तमिलनाडु को एक रेयर स्टेट बताया, जो हमेशा से अलग-अलग बैकग्राउंड के लोगों का स्वागत करता रहा है. कमल हासन ने कहा, "और मैं आपको बता दूं कि तमिलनाडु एक ऐसी जगह है जो हमेशा से खुला रहा है. मैं यह नहीं कहता कि ऐसा कोई दूसरा राज्य नहीं है लेकिन यह एक बहुत ही रेयर स्टेट है, जहां मेनन (एमजी रामचंद्रन) हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं... रेड्डी (ओमांदुर रामासामी रेड्डीयर) हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं, तमिल (एम करुणानिधि) हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं और फिर मांड्या से कन्नड़ अयंगर हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं." 

जानें क्या है विवाद?

कमल हासन और उनकी फिल्म ठग लाइफ ने कर्नाटक में विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने चेन्नई में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा कि कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है. इसके बाद कर्नाटक के बेलगावी में आईनॉक्स सिनेमा हॉल के बाहर कर्नाटक रक्षणा वेदिके ग्रुप ने विरोध प्रदर्शन किया और गुस्सा जाहिर करते हुए कमल हासन से माफी की मांग की गई. कांग्रेस ने कहा कि हासन कन्नड़ की महानता को नहीं जानते हैं, वहीं बीजेपी ने उनसे माफी की मांग की और उन पर कन्नड़ भाषा का अनादर करने का आरोप लगाया. 

ये भी पढ़ें: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बनी मैसूर सैंडल सोप का चेहरा तो कर्नाटक में छिड़ा सियासी बवाल, जानें क्या है विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget