एक्सप्लोरर

मेनिफेस्टो का एक भी वादा अधूरा रहा तो मैं खुद सड़कों पर उतरूंगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया नें कांग्रेस मेनिफेस्टो में लिखे गए वादों को लेकर कहा कि अगर उसका एक भी वादा पूरा नहीं हुआ तो मैं खुद सड़कों पर जनता के साथ उतरूंगा.

भोपाल: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में कई लुभावने वादे किए थे. जिनको पूरा करने में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती खाली खजाना है. अब सरकार के अपनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टीकमगढ़ में कहा कि अगर मेनिफेस्टो का एक भी वादा अधूरा रहा तो मैं खुद सड़कों पर उतरूंगा. वहीं भिंड में सहकारिता मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने भी किसान कर्जमाफी वादे के अनुसार ना होने की बात को स्वीकारा है.

2018 का मेनिफेस्टो हमारे लिए ग्रंथ

टीकमगढ़ की एक सभा में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने सिंधिया ने गेस्ट शिक्षकों को नियमित करने को लेकर कहा, ''मैंने चुनाव से पहले आप की आवाज उठाई थी और यह विश्वास मैं आपको दिलाना चाहता हूं कि आपकी मांग हमारी सरकार के मेनिफेस्टो में अंकित है. वो मेनिफेस्टो हमारे लिये ग्रंथ है, सबर रखना मेनिफेस्टो का एक भी अंक पूरा नहीं हुआ तो आप सड़क पर अपने को अकेला ना समझना. आपके साथ सड़क पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी खड़ा होगा. अभी सरकार को एक साल हुआ है. थोड़ा इंतजार हमारे शिक्षकों को करना होगा. उन्होंने कहा कि आप चिंता मत करो, आपकी ढाल भी मैं बनूंगा और तलवार भी मैं बनूंगा."

मंत्री बोले हम राहुल गांधी का वादा पूरा नहीं कर सके

मध्यप्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने भिंड जिले के मेंहगांव में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान ये माना कि राहुल गांधी द्वारा चुनावों में मध्यप्रदेश के किसानों से किया ऋण माफी का वादा सरकार पूरा नहीं कर सकी है. गोविंद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने दस दिनों के अन्दर किसानों का दो लाख रूपये तक का कर्जा माफ करने का वचन दिया था, लेकिन उनकी सरकार अपने नेता के इस वादे को समय रहते पूरा नहीं कर पाई और विपक्ष लगातार सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी का आरोप लगा रही है. हांलाकि मंत्री गोविंद सिंह ने इसके लिये पूर्व की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार बताते हुए प्रदेश का खजाना नई सरकार के लिए खाली छोड़ने की बात कही.

ये भी पढ़ें-

पुलवामा हमले की बरसी पर बोले पीएम मोदी- ‘भारत इस शहादत को कभी नहीं भूलेगा’

Love Aaj Kal Review: क्या चल पाएगा सारा और कार्तिक की कैमेस्ट्री का जादू? जानें क्या है क्रिटिक्स की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget