एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले की बरसी पर बोले पीएम मोदी- ‘भारत इस शहादत को कभी नहीं भूलेगा’

पीएम मोदी ने कहा- पिछले साल पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए जघन्य आतंकी हमले में जान गंवाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि. वे असाधारण लोग थे.अमित शाह ने कहा- मैं पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं. भारत हमेशा हमारे बहादुरों और उनके परिवारों का आभारी रहेगा

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले की आज पहली बरसी है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट करके सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत इस शहादत को कभी नहीं भूलेगा. पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया,‘‘पिछले साल पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए जघन्य आतंकी हमले में जान गंवाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि. वे असाधारण लोग थे, जिन्होंने हमारे देश की सुरक्षा और सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा.’’

पुलवामा की बरसी पर राहुल ने पूछा- हमले से सबसे ज्यादा किसका फायदा हुआ?, कपिल मिश्रा बोले- शर्म करो

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘’मैं पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं. भारत हमेशा हमारे बहादुरों और उनके परिवारों का आभारी रहेगा, जिन्होंने हमारी मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया.’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘’भारत उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा. संपूर्ण राष्ट्र आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और हम इस खतरे के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’’

आज पुलवामा हमले की पहली बरसी: जानें कहां तक पहुंची जांच, NIA को क्या-क्या सफलताएं मिलीं

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. यह हमला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था. इस हमले के बाद पूरा देश सहम गया था. बाद में भारतीय वायुसेना ने पीओके में घुसकर एयरस्ट्राइक की और आतंकी कैंप को निशाना बनाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget