एक्सप्लोरर

जिस घोड़े की गर्दन काटी वो हो गया जिंदा, देवी की शक्ति देखकर चौंक गया अकबर! फिर भेंट लेकर पहुंचा मां के दरबार

ज्वाला देवी मंदिर की कहानी भारतीय आस्था, भक्ति और शक्ति का जीवंत उदाहरण है. ध्यानु भगत की भक्ति और अकबर की चुनौती आज भी इतिहास और लोकविश्वास में दर्ज है.

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का नगरकोट एक प्राचीन पहाड़ी नगर है. यहां स्थित वज्रेश्वरी सिद्धपीठ को देवी दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है. मान्यता है कि पांडवों ने इस मंदिर की स्थापना की थी. समय-समय पर मंदिर कई बार नष्ट हुआ और कई बार पुनर्निर्मित भी किया गया. यहां सदियों से देशभर से श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए आते हैं और मान्यता है कि माता उनकी प्रार्थनाओं को स्वीकार करती हैं.

मंदिर के सभामंडप के सामने एक विशेष पत्थर का पैनल और दाहिने हिस्से में ध्यानु भगत की प्रतिमा लगी है, जिसमें वे अपना सिर हाथों में लिए हुए दिखते हैं. यह प्रतिमा उस अद्भुत कथा से जुड़ी है, जिसमें उनकी भक्ति और अकबर के सामने देवी का चमत्कार प्रकट हुआ था. इस बात का जिक्र इतिहासकार डॉ मोहनलाल गुप्ता ने किया है. मोहनलाल गुप्ता इतिहास से जुड़ी कई पुस्तकें लिख चुके हैं.

ध्यानु भगत और अकबर का सामना
कहानी के अनुसार मुगल बादशाह अकबर के शासनकाल में ब्रज प्रदेश के मैदानी गांव निवासी ध्यानु भगत हजार यात्रियों के साथ ज्वाला देवी के दर्शन के लिए निकले. इतनी बड़ी संख्या देखकर अकबर के सैनिकों ने उन्हें रोककर बादशाह के दरबार में पेश किया. अकबर ने जब पूछा तो ध्यानु भगत ने बताया कि वे माता ज्वाला के दर्शन के लिए जा रहे हैं, जो संसार की पालनकर्ता हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके मंदिर में बिना तेल और बत्ती के अखंड ज्योति जलती रहती है. अकबर ने उनकी भक्ति की परीक्षा लेने का फैसला किया. उसने ध्यानु के घोड़े की गर्दन कटवा दी और कहा कि अगर उनकी माता सचमुच शक्तिशाली हैं तो घोड़े को जीवित करें. ध्यानु ने वादा किया कि वे देवी से प्रार्थना करेंगे और अगर घोड़ा जीवित न हुआ तो वे खुद अपना सिर अर्पित कर देंगे.

देवी का चमत्कार और भक्ति की शक्ति
ध्यानु भगत ज्वाला देवी मंदिर पहुंचे और उन्होंने माता से प्रार्थना की. जब देवी ने तुरंत उत्तर नहीं दिया तो उन्होंने तलवार से अपना सिर काटकर अर्पित कर दिया. कहानी है कि उसी पल माता प्रकट हुईं और ध्यानु का सिर दोबारा धड़ से जोड़ दिया. घोड़ा भी जीवित हो गया. देवी ने ध्यानु से कहा कि वे कोई वर मांगें. ध्यानु ने निवेदन किया कि माता अपने भक्तों की कठिन परीक्षा न लें और केवल नारियल की भेंट और सच्ची प्रार्थना से ही मनोकामनाएं पूरी करें. तब से यह परंपरा चली आ रही है.

अकबर की परीक्षा और छत्र की कथा
उधर अकबर को जब घोड़े के जीवित होने का समाचार मिला तो भी उसे विश्वास नहीं हुआ. उसने मंदिर की ज्योति पर तवे रखवाए और नहर से पानी डलवाया, परंतु ज्योति नहीं बुझी. तब अकबर ने देवी को सोने का एक छत्र (छत्रछाया) अर्पित किया. किंतु मंदिर में पहुंचकर छत्र उसके हाथ से गिरा और वह किसी अज्ञात धातु में परिवर्तित हो गया. अकबर समझ गया कि देवी ने उसकी भेंट अस्वीकार कर दी है. यह खंडित छत्र आज भी ज्वाला देवी मंदिर में सुरक्षित रखा हुआ है और हजारों भक्त इसे श्रद्धा से देखते हैं.

ध्यानु भगत की परंपरा आज भी जीवित
ध्यानु भगत की प्रतिमाएं नगरकोट मंदिर में आज भी विद्यमान हैं. उनके वंशज पिछले 500 वर्षों से अपने शरीर पर लोहे की जंजीरें बांधकर और मोर पंख धारण कर माता के मंदिर की परिक्रमा करते हैं.यह परंपरा इस विश्वास का प्रतीक है कि उनके पूर्वज को कभी लोहे की जंजीरों में बांधकर मंदिर तक लाया गया था.

ये भी पढ़ें: चीनी 'पाप' तो मिठाई खाना कैसे सेहत के लिए फायदेमंद ? GST काउंसिल के इस फैसले से एक्सपर्टस हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget