एक्सप्लोरर

जेपी नड्डा बोले- नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में मिलकर लड़ेंगे बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी, चुनाव जीतेंगे

बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब-जब बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी साथ आएं हैं तब-तब एनडीए की जीत हुई है.

पटना: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एलान किया कि बिहार में विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे. उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि बीजेपी, एलजेपी और जेडीयू साथ लड़ेंगे और जीतेंगे. जब-जब बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी साथ आई है, तब-तब एनडीए की जीत हुई है. इस बार भी हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यशस्वी होंगे.

विपक्ष के पास कोई विचार नहीं

रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्चुअल मीटिंग के जरिए बिहार प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति को  संबोधित किया. विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि न तो उनके पास कोई विचार है और न ही कोई दृष्टि. उन्होंने कहा, ‘‘मैं विपक्ष पर कोई कटाक्ष करूं इसकी कोई जरूरत नहीं है. लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि बिहार या अन्य स्थानों पर उसकी ताकत खत्म हो गई है. विपक्ष के पास न कोई ताकत है, न विचार है, न दृष्टि है और न ही मन में कोई संकल्प है.

बिहार की जनता को एनडीए से उम्मीद

जेपी नड्डा ने कहा, “थोथी राजनीति... हल्की राजनीति...वे इससे ऊपर नहीं उठ सकते.” बिहार की जनता को बीजेपी और एनडीए से उम्मीद है. केंद्र सरकार की योजनाओं और कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्योरा देते हुए नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन उपलब्धियों के बारे में समाज को बताएं. उन्होंने किसानों मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उठाए कदमों के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर पीएम के  संदेश को फैलाने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी का संदेश पहुंचाना है. भारत सरकार का संदेश भी पहुंचाना है और राजग द्वारा नीतीश जी के द्वारा किए गए कार्य को भी नीचे तक ले जाना है. नीतीश जी के नेतृत्व में हम अगले चुनाव में जा रहे हैं. हम सबको पूरी ताकत के साथ लगना है और मोदी जी की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है.’’

सहयोगी दलों के कंधे को भी मजबूती देनी होगी

जेपी नड्डा ने कहा, ‘‘हम यह गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमने उनकी तकदीर और तस्वीर बदलने में योगदान किया है और आगे भी करेंगे.’’ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया उन्हें न सिर्फ बीजेपी की जीत सुनिश्चित करनी है बल्कि सहयोगी दलों के कंधों को भी मजबूती देनी होगी. उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में छोटी-छोटी बैठकें और घर-घर जाकर प्रचार करना सबसे प्रभावी होने वाला है. उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी नसीहत दी.  उन्होंने कहा कि बिहार में 6 सितंबर तक लॉकडाउन है. इसके बाद वे बिहार आएंगे.

कार्यक्रम में जीतन राम मांझी की मौजूदगी से चौंके सीएम नीतीश कुमार, कहा- आप आए इसलिए आपका धन्यवाद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget