एक्सप्लोरर

Land Sinking: जोशीमठ अकेला नहीं! उत्तरकाशी और नैनीताल में भी धंस रही जमीन, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Uttarakhand: जोशीमठ भू-धंसाव की समस्या का हल अभी निकला नहीं है. इस बीच हिमालय के अन्य क्षेत्रों को लेकर भी चिंता जताई जा रही है. जोशीमठ जैसे हालात उत्तरकाशी और नैनीताल में भी देखने को मिल सकते हैं.

Land Sinking In Uttarakhand: उत्तराखंड के जोशीमठ में भूं-धंसाव को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार सजग हो गई है और आपदा का हल निकालने की कोशिश कर रही हैं. इस बीच भू-वैज्ञानिक और विशेषज्ञ हिमालय के अन्य क्षेत्रों के बारे में भी चेता रहे हैं. विशेषज्ञों की मानें तो उत्तरकाशी (Uttarkashi) और नैनीताल (Nainital) भी भू-धंसाव की जद में हैं. स्थानीय क्षेत्र के भू-विज्ञान की अनदेखी इसका कारण बताई जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि भू-धंसाव जैसे पर्यावरणीय परिणामों की परवाह किए बिना इंसान के नेतृत्व वाली गतिविधियां चल रही हैं. 

कुमाऊं यूनिवर्सिटी में भू-विज्ञान के प्रोफेसर डॉक्टर बहादुर सिंह कोटलिया के हवाले से इंडिया टुडे ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसमें प्रोफेसर के हवाले से कहा गया है, ''हम जो जोशीमठ में देख रहे हैं, वह जल्द ही नैनीताल, उत्तरकाशी और चंपावत में घट सकता है. ये इलाके भूकंपीय गतिविधि, फॉल्टलाइन के फिर से सक्रिय होने, भारी आबादी और निर्माण गतिविधियों के लिए बेहद संवेदनशील हैं. इन शहरों की बुनियाद बेहद खराब है जो उन्हें कमजोर बना रही है.''

'मेन सेंट्रल थ्रस्ट' है भू-धंसाव का कारण- विशेषज्ञ

डॉक्टर कोटलिया के मुताबिक, हाल में जोशीमठ में जो स्थिति बनी है, उसके पीछे का कारण 'मेन सेंट्रल थ्रस्ट' (MCT-2) का फिर से सक्रिय होना है. मेन सेंट्रल थ्रस्ट एक भू-वैज्ञानिक समस्या है, जिसके फिर से सक्रिय होने के चलते भारतीय प्लेट ने हिमालय के साथ यूरेशियन प्लेट के नीचे वाले हिस्से में धकेलने वाली गतिविधि की है.

एक अध्ययन के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में चट्टानें अभी स्थिर अवस्था को प्राप्त नहीं हुई हैं. भारतीय प्लेट अभी 5 सेंटीमीटर प्रति वर्ष की दर से गतिशील हैं और यूरेशियन प्लेट से इनका मिलना जारी है. हिमालय के क्षेत्र में आने वाले भूकंपों के पीछे इसे भी एक कारण माना जाता है.

'दो दशक से हम सरकारों को चेता रहे'

डॉक्टर कोटलिया के मुताबिक, ''यह एमसीटी-2 जोन फिर से सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से जोशीमठ में भू-धंसाव हो रहा है.'' वह कहते हैं कि कोई भी भू-वैज्ञानिक यह भविष्यवाणी नहीं कर सकता है कि एमसीटी-2 कब सक्रिय होगा. उन्होंने कहा, ''दो दशक से हम सरकारों को इस बारे में चेताते आ रहे हैं लेकिन अब तक इसे नजरअंदाज किया गया. आप भूविज्ञान से नहीं लड़ सकते, आप प्रकृति से लड़ और जीत नहीं सकते.''

रिपोर्ट में कहा गया है कि जोशीमठ की तरह नैनीताल भी पर्यटन के दबाव के चलते अनियंत्रिक निर्माण गतिविधियों का सामना कर रहा है. नैनीताल कुमाऊं लघु हिमालय क्षेत्र में आता है. 2016 की एक रिपोर्ट बताती है कि बस्ती का आधा इलाका भूस्खलन जनित मलबे से ढका हुआ है.

यह भी पढ़ें- Joshimath Sinking: जोशीमठ का खतरा अचानक नहीं आया, बहुत पहले ही मिली थी चेतावनी, एक्सपर्ट ने बताया- बचाने के लिए क्या करना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget