एक्सप्लोरर

Joshimath Avalanche: जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने के बाद अबतक 8 की मौत, 384 लोगों को किया गया रेस्क्यू

जोशीमठ-सुमना-रिमखिम एक्सेस पर भारी बारिश और बर्फबारी के चलते कई जगह पर लैंड-स्लाइड (भूस्खलन) के चलते सड़क पर आवाजाही बंद हो गई है.इसी साल फरवरी के महीने में जोशीमठ के रेनी इलाके में आई फ्लश-फ्लैड की चपेट में आने से रिषीगंगा डैम में काम कर रहे करीब 80 मजदूरों की मौत हो गई थी.

Joshimath Avalanche: उत्तराखंड के जोशमीठ में चीन सीमा के करीब आए एवलांच में अबतक आठ लोगों की मौत की खबर है. सेना की तरफ से चलाए जा रहे ऑपरेशन में अबतक भारी बर्फ में दबे 384 लोगों को रेस्कयू करा लिया गया है. बचाए गए लोगों में 6 की हालत बेहद गंभीर बताई गई है. इन सभी लोगों में अधिकतर बीआरओ के जवान और मजदूर शामिल हैं. खबर लिखे जाने तक बचाव और राहत का कार्य जारी था.

बर्फीले तूफान की चपेट में आए जीआरईएफ के कैंप

शुक्रवार को जोशीमठ के करीब सुमना इलाके में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) और जीआरईएफ यानि जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स के तीन कैंप बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए. इनमें से एक बीआरओ की कैंप-साइट थी, जबकि दो लेबरेर-कैंप थे. पिछले कुछ दिनों से जोशीमठ इलाके में हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते ही बेहद उंचाई वाले इस इलाके में एक ग्लेशियर टूट कर इन कैंप पर जा गिरा. जानकारी के मुताबिक, जोशीमठ-सुमना-मलारी-रिमखिम एक्सेस पर बीआरओ एक सड़क निर्माण कर रही थी. इस निर्माण-कार्य के लिए ही बीआरओ के जवान और मजदूर यहां मौजूद थे.

भारतीय सेना ने बयान जारी कर बताया कि घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर पर सेना का एक कैंप है. जैसे ही सेना को बीआरओ कैंप के एवलांच के चपेट में आने की खबर मिली, वैसे ही रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. देर रात तक चले आपरेशन में 291 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया था. इन सभी को सेना के कैंप में भेजकर जरूरी मेडिकल सेवाएं दी गईं. खराब मौसम के चलते रेस्कयू ऑपरेशन को सुबह तक के लिए रोक दिया गया.

शनिवार तड़के सेना ने एक बार फिर से रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया और 93 अन्य मजदूरों को भारी बर्फ से बचाया गया. इन दौरान सेना को रेस्कयू ऑपरेशन में आठ लोगों के शव भी बरामद हुए. घटनास्थल के करीब कोई रिहायशी इलाका नहीं है.

भारी बारिश और बर्फबारी के चलते कई जगह पर लैंड-स्लाइड

जानकारी के मुताबिक, जोशीमठ-सुमना-रिमखिम एक्सेस पर भारी बारिश और बर्फबारी के चलते कई जगह पर लैंड-स्लाइड (भूस्खलन) के चलते सड़क पर आवाजाही बंद हो गई है. बीआरटीएफ यानि बॉर्डर रोड टास्क फोर्स इस इलाके में सड़क पर फिर से आवाजाही शुरू करने के लिए बर्फ और मलबा हटाने के काम में जुटी है. घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से फोन कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है. सेना ने भी अपने हेलीकॉप्टर और पर्वतरोही दल को किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार कर रखा है. इसके अलावा चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी की यूनिट्स भी अलर्ट पर हैं. 

आपको बता दें कि इसी साल फरवरी के महीने में जोशीमठ के रेनी इलाके में आई फ्लश-फ्लैड की चपेट में आने से रिषीगंगा डैम में काम कर रहे करीब 80 मजदूरों की मौत हो गई थी और अभी भी 120 मजदूर लापता हैं.

यह भी पढ़ें-

 

कोरोना पर सर्वे: 68 फीसदी लोगों का कहना- दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद बढ़ाया जाए लॉकडाउन

Coronavirus Cases India: पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 3 लाख 46 हजार 786 केस दर्ज, 2624 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर बयान से जुड़ा है केस, कांग्रेस क्या बोली?
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर बयान से जुड़ा है केस, कांग्रेस क्या बोली?
'अनगिनत खुलासे के बाद...', खरगे का चुनाव आयोग पर आरोप, BJP को घेरा
'अनगिनत खुलासे के बाद...', खरगे का चुनाव आयोग पर आरोप, BJP को घेरा
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget