एक्सप्लोरर

JNU में खाने के विवाद पर छात्र को नर्मदा हॉस्टल में घुसकर पीटा, ABVP से जुड़े छात्रों पर आरोप

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के एक छात्र की कथित तौर पर कुछ छात्रों ने पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय फिर चर्चा में है. इस बार भी मामला मारपीट का ही है. दरअसल युनीवर्सिटी के एक छात्र की कथित तौर पर कुछ छात्रों ने पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़ित छात्र का नाम राकिब इकराम है. राकिब इकराम नर्मदा हॉस्टल में रहता है. राकिब इकराम के भाई और उसके रूम मेट ने बताया कि राकिब इकराम ने आरोपियों को स्पेशल डिनर के दौरान खाना देने से मना कर दिया था क्योंकि वह आरोपी दूसरे हॉस्टल के थे. इसके एक दिन बाद उन तीन छात्रों जिन्हें खाना देने से इनकार किया उन्होंने कथित तौर पर राकिब की पिटाई कर दी.

इस संबंध में रागिब के भाई का कहना है कि हमलावरों ने कहा कि वो मुस्लिम है और वो उसे नजीब की ही तरह गायब कर देंगे.

उसने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई के सीने और सिर पर बुरी तरह मारा. इसके साथ ही उन्होंने धमकी भी दी. वो अपने भाई को अस्पताल ले जा रहा है और उस दौरान उसने देखा कि हमवारों के कमरे के दरवाजदे पर एबीवीपी का पोस्टर लगा हुआ था.

आइशी घोष ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप

जेएनयू परिसर में हिंसा के करीब एक पखवाड़े बाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने सोमवार को आरोप लगाया कि एबीवीपी सदस्यों ने एक छात्र को पीटा. हालांकि, आरएसएस से संबद्ध छात्र संगठन ने इस आरोप से इनकार किया है.

जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने फेसबुक पर लिखा, “जेएनयू में हमला हुए 14 दिन बीत गए हैं. कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. लेकिन हां, देखिए क्या हो रहा है. आज विश्वविद्यालय के एक छात्र को फिर एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने पीटा. वे उसे मारने के लिए नर्मदा छात्रवास के उसके कमरे में घुस गए.” उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं चल सकता. सीनियर वार्डन, प्रॉक्टर को इन गुंडे के खिलाफ तत्काल कदम उठाना चाहिए.”

एबीवीपी ने किया इनकार

दूसरी ओर एबीवीपी ने दावा किया, “बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना को रैगिंग के आरोपी व्यक्ति के साथ एबीवीपी की हिंसा के रूप में दिखाया जा रहा है.”

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, CM केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को उतारा

आंध्र प्रदेश में तीन राजधानियों का प्रस्ताव पास, विरोध कर रहे चंद्रबाबू नायडू को हिरासत में लिया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget