एक्सप्लोरर

कश्मीर के हाजिन में आतंकी लखवी के भतीजे ओवैद समेत 6 आतंकी ढेर

जम्मू- कश्मीर में बांदीपुरा के हाजिन में आतंकी लखवी के भांजे सहित पांच आतंकियों के मारे जाने की खबर है.

श्रीनगर: जम्मू- कश्मीर में बांदीपुरा के हाजिन में आतंकी जकी-उर-रहमान लखवी के भांजे सहित पांच आतंकियों के मारे जाने की खबर है. आतंकियों से सुरक्षाबलों का एनकाउंटर अब भी जारी है. वहीं, इस दौरान वायुसेना का एक गरुड़ कमांडो शहीद हो गया और दो जवान जख्मी हो गए हैं. रक्षा प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद जिले के हाजिन इलाके में चंदरगीर गांव में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया. तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में सेना के एक गरुण कमांडो शहीद हो गए हैं, वहीं दो जवानों के जख्मी होने की खबर है. इस मुठभेड़ में अबतक सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है. जबकि अभी भी आशंका यह है कि दो आतंकी अभी भी इलाके में मौजूद हैं. श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘‘हाजिन में जारी मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए हैं.’’ उन्होंने बताया कि इस दौरान वायुसेना का एक गरुड़ कमांडो शहीद हो गया और एक सैनिक घायल हो गया. गरुड़ कमांडो बल वायुसेना की विशेष बल इकाई है. लखवी के भतीजे का नाम ओवैद था, जो ओसामा जंगी के नाम से आतंकवाद की दुनिया में जाना जाता था. इससे पहले जैश ए मोहम्मद के आतंकी मसूद अजहर के भांजे को सेना ने मार गिराया था. सेना ने ये काम पुलवामा में अंजाम दिया. आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में अबतक 194 आतंकवादी मारे जा चुके हैं, जिसमें लश्कर और हिजबुल के टॉप कमांडर भी शामिल हैं. जब इस बारे में एबीपी न्यूज ने जानकारी जुटाई तो सुरक्षाबलों और सेना ने हमें बताया कि घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट के बाद जब लश्कर और हिजुबल मुजाहिदीन की टॉप लीडरशिप का सफाया होने लगा तो पाकिस्तान ने नई साजिश रची है. कश्मीर में स्थानीय युवकों को फिर से आतंक की चाल में फंसाने के लिए जिम्मा जैश सरगना मसूद अजहर को सौंपा था. हो सकता है ऐसा ही दबाव लश्कर ए तैय्यबा की लीडरशिप पर भी हो. इसीलिए लखवी को अपने भतीजे को जम्मू कश्मीर में भेजना पड़ा हो. कौन है लखवी? पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सरगना जकीउर रहमान लखवी का नाम NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है.  26/11 मुंबई हमले में जिंदा पकड़ा गया आतंकी कसाब ने खुलासा किया था कि लखवी ने उसे और बाकी हमलावरों के मुंबई हमले के लिए उकसाया था. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी सेना की सरपरस्ती हासिल है. दोनों उसे बचाने की हर मुमकिन कोशिश भी कर रहे हैं. मुंबई हमले के बाद चौतरफा दबाव में पाकिस्तान ने लखवी को गिरफ्तार किया था. पिछले साल पाकिस्तान की कोर्ट ने उसे जमानत मिल गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget