एक्सप्लोरर

Jharkhand Crisis: रायपुर में कैमरे के सामने आए झारखंड के विधायक, कहा- अगर घर में चोरी का डर हो तो...

Chattisgarh News: रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट के बाहर झारखंड के विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने मीट-शराब और हेमंत सोरेन के इस्तीफे वाली बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

Jharkhand Politics News: इस समय पूरे देश की निगाहें झारखंड की सियासत पर टिकी हुई हैं. पल-पल हालात बदल रहे हैं और सूचनाओं का बाजार गर्म है. इसी बीच रायपुर (Raipur) के मेफेयर रिसॉर्ट के बाहर हलचल तेज है. विधायकों ने रिसॉर्ट के बाहर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की और तमाम सवालों के जवाब दिए और अपनी बात भी रखी. 'हम लोग अपने पैसे खर्च कर रहे हैं'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायकों ने कहा कि हमारी सरकार पूरी मजबूती से कैबिनेट (Jharkhand Cabinet) में झारखंड के हित में फैसले ली रही है. विधायकों ने कहा कि झारखंड का केंद्र पर जीएसटी (GST) का लाखों-करोड़ों रुपया बकाया है. हम ना तो छत्तीसगढ़ सरकार (Chattisgarh Government) की खा रहे हैं और ना ही झारखंड सरकार की. हम लोग अपने बलबूते सब कर रहे हैं. हम अपना पैसा खर्च कर रहे हैं.

क्या हेमंत सोरेन देंगे इस्तीफा?

आज दिन भर ये खबरें आईं कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) इस्तीफा दे सकते हैं. इस मुद्दे पर भी विधायकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. विधायकों ने कहा कि चैनलों में चल रहा है कि सीएम ने रिजाइन कर दिया, इसीलिए हम लोग यहां पीसी करने के लिए आए हैं.

'इस देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है'

विधायकों ने इशारों ही इशारों में बीजेपी को भी घेरा. उन्होंने कहा कि अगर आपके घर में चोरी का डर होगा तो दरवाजा और ताला मजबूत करेंगे कि नहीं. विधायकों ने कहा कि कई सारे तंत्रों को इस्तेमाल करके इस देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है. कोई कह दे निजाम से, हमारी दोस्ती है अवाम से.

मीट-शराब के सवाल पर ये बोले विधायक

कुछ दिन पहले बीजेपी (BJP) ने ये आरोप लगाया था कि विधायकों को मीट खिलाया जा रहा है और शराब पिलाई जा रही है. इस सवाल पर भी विधायकों ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, 'क्या आप लोगों ने बीजेपी से यह सवाल पूछा कि वो लोग असम क्यों गए थे.'

यूपीए नेताओं ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन

गौरतलब है कि झारखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच झारखंड से विधायकों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शिफ्ट किया गया है. विधायकों को नया रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में ठहराया गया है. इसके अलावा, आज यूपीए (UPA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) से मुलाकात की. यूपीए के नेताओं ने गर्वनर से कहा कि वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधायक के तौर पर अयोग्य ठहराए जाने के संबंध में चुनिंदा तरीके से तथ्यों को लीक किए जाने से स्तब्ध हैं. यूपीए के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया है. 

ये भी पढ़ें- Ravi Kishan: टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे सांसद रवि किशन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

ये भी पढ़ें- Jharkhand Crisis: 'राजभवन से झूठी अफवाह के कारण अराजकता पैदा हो रही है', UPA के नेताओं ने गर्वनर से की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget