एक्सप्लोरर

रघुवर दास सीएम नहीं बनेंगे, जरूरत हुई तो गठबंधन को समर्थन दूंगा: सरयू राय

बीजेपी को आवश्यक होने पर समर्थन देने के सवाल पर राय ने कहा, ‘‘बीजेपी को अव्वल तो मेरे समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी और मेरे द्वारा उन्हें समर्थन देने की संभावना बहुत ही कम है.’’

जमशेदपुर: जमशेदपुर (पूर्व) विधानसभा सीट से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को लगभग पांच हजार मतों से पीछे छोड़ने के बाद बीजेपी के शीर्ष विद्रोही नेता सरयू राय ने सोमवार को दो टूक कहा कि अब राज्य में रघुवर दास मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन की ही सरकार बनने की संभावना है जिसकी स्थिरता के लिए आवश्यक होने पर वह स्वयं उसका समर्थन कर सकते हैं.

सरयू राय ने आज नौवें चरण की मतगणना में जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर पांच हजार से अधिक मतों की बढ़त बनाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि अब रघुवर दास किसी भी हाल में राज्य के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे.

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से, अपना टिकट काटे जाने से भारी नाराज़ चल रहे सरयू राय ने कहा, ‘‘वर्तमान रुझान को देखते हुए राज्य में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन की ही सरकार बनने की संभावना है और मैं चाहूंगा कि राज्य में किसी भी प्रकार की अस्थिरता न हो. ऐसे में महागठबंधन की स्थिरता के लिए आवश्यकता पड़ने पर समर्थन देने में हमें कोई ऐतराज नहीं होगा.’’

बीजेपी को आवश्यक होने पर समर्थन देने के सवाल पर राय ने कहा, ‘‘बीजेपी को अव्वल तो मेरे समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी और मेरे द्वारा उन्हें समर्थन देने की संभावना बहुत ही कम है.’’

Jharkhand Election Results: हेमंत सोरेन ने लिया पिता से आशीर्वाद, साइकिल चलाकर दिए गठबंधन में बैलेंस के संकेत

उन्होंने अपना टिकट काटे जाने पर कहा, ‘‘बीजेपी नेतृत्व ने मेरे स्वाभिमान को चोट पहुंचाई और उसी से आहत होकर मैंने मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बनाया.’’

एक अन्य सवाल के जवाब में सरयू राय ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी और इस बात की उन्होंने मंत्री रहते हुए भी मुख्यमंत्री रघुवर दास को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रष्टाचारी का स्थान मधु कोड़ा की ही जगह पर है, मतलब उसे जेल जाना होगा.

झारखंड में भी फेल हो गया बीजेपी का ये 'नया प्रयोग'

झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट से टिकट न मिलने पर रघुवर दास मंत्रिमंडल और फिर बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. राय ने 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर (पूर्व) सीट जीती थी.

झारखंड में कौन कितनी सीटों पर आगे? दोपहर के 3 बजकर 45 मिनट तक के आंकड़ों पर गौर करें तो कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी तीनों पार्टी 47 सीट पर आगे चल रही है. जेएएम 29, कांग्रेस 14, आरजेडी 4 सीट पर आगे है. वहीं आजसू चार, सीपीआईएमएल एक, निर्दलीय दो, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) 3, एनसीपी एक सीट पर आगे है.

जेएमएम-29 बीजेपी-23 कांग्रेस-14 आरजेडी-3 एनसीपी-1 जेवीएम-3 आजसू-4 सीपीआईएमएल-1 निर्दलीय-2

2014 के नतीजे बीजेपी-37 AJSU- 5 जेवीएम-8 जेएमएम- 19 कांग्रेस-6 अन्य- 6

जेएमएम (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों विधानसभा सीटों से आगे हैं. आठ चरणों के बाद हेमंत सोरेन अपने पुराने गढ़ दुमका में बीजेपी की मंत्री लुईस मरांडी से तीन हजार से अधिक मतों की बढ़त बना चुके हैं. पहले वह लुईस से पीछे चल रहे थे. हेमंत सोरेन ने बरहेट की दूसरी सीट पर बीजेपी के सिमोन माल्टो से दस हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है. रांची से बीजेपी के सीपी सिंह पीछे हो गए हैं. वहीं महुआ माजी आगे निकल गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget