एक्सप्लोरर

'आपकी मस्जिद को छेड़छाड़...', वक्फ बोर्ड संशोधन पर JDU सांसद ललन सिंह ने लगाई विपक्ष को फटकार

Parliament Monsoon Session: जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल अल्पसंख्यकों की बात कर रहे हैं. इस देश में हजारों सिखों को मारने का काम किसने किया.

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में गुरुवार को वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पेश हो गया. विपक्ष ने इसका विरोध किया. वहीं एनडीए में बीजेपी की सहयोगी जदयू ने इसका समर्थन किया है. इतना ही नहीं जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने इसका समर्थन करते हुए विपक्ष को फटकार भी लगाई. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कई सदस्यों की बात सुनने से ऐसा लग रहा है कि जैसे यह संशोधन लाया गया ये मुस्लिम विरोधी है. कौन सा इसका प्रावधान मुस्लिम विरोधी है? आपके मस्जिद को छेड़ने का प्रयास नहीं किया जा रहा है. ये एक संस्था का पारदर्शी बनाने का प्रयास है. वक्फ बोर्ड कैसे बना? किसी कानून से बना है. धर्म के नाम पर कोई बंटवारा नहीं हो रहा है."

कांग्रेस को सिख दंगों पर राजीव रंजन ने घेरा

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल अल्पसंख्यकों की बात कर रहे हैं. इस देश में हजारों सिखों को मारने का काम किसने किया. सब जानते हैं कि ये कांग्रेस ने किया है. सड़कों पर घूम-घूमकर सिखों की हत्या की थी और आज अल्पसंख्यकों की दुहाई दे रहे हैं. इस बिल के जरिए पारदर्शिता आएगी. यही मेरा सबसे आग्रह है.

विपक्ष की ओर से विधेयक का सदन में कड़ा विरोध

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 का विरोध करते हुए कांग्रेस ने इसे 'संविधान पर हमला' बताया है. लोकसभा में एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने विधेयक को वापस लेने की बात कही. उन्होंने कहा, "मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि या तो इस विधेयक को पूरी तरह से वापस ले लिया जाए या इसे स्थायी समिति को भेज दिया जाए. कृपया परामर्श के बिना एजेंडा को आगे न बढ़ाएं."

ये भी पढ़ें:

वक्फ संशोधन विधेयक पेश, रामपुर सासंद मोहिबुल्लाह नदवी बोले- कुरान में क्या लिखा है ये आप तय करेंगे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget