एक्सप्लोरर

'वह भूमि आवंटन घोटाला मामले के आरोपी हैं', सिद्धरमैया के नाम पर मैसुरु रोड के नामकरण के प्रस्ताव से भड़की जेडी(एस)

मैसूरु, सिद्धरमैया का गृह जनपद है और वह दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं. जनता दल (एस) ने मैसूरु में केआरएस रोड का नाम सिद्धरमैया आरोग्य मार्ग रखने के प्रस्ताव को निंदनीय बताया.

मैसूरु नगर निगम की ओर से प्रस्तुत किए गए उस प्रस्ताव की निंदा की जा रही है जिसमें एक सड़क का नाम कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नाम पर रखने की बात कही गई है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव में लक्ष्मी वेंकटरमणस्वामी मंदिर से आउटर रिंग रोड जंक्शन तक केआरएस रोड के एक हिस्से का नाम 'सिद्धरमैया आरोग्य मार्ग' रखने का प्रस्ताव है.

चामराजा में कांग्रेस विधायक हरीश गौड़ा के सुझाव के आधार पर मैसूरु नगर निगम (MCC) ने 22 नवंबर को अपनी बैठक में यह निर्णय लिया. सूत्रों ने बताया कि परिषद की बैठक में पेश किए जाने से पहले यह मामला मैसूर के उपायुक्त के समक्ष रखा गया था. इसके बाद 13 दिसंबर को एमसीसी ने एक समाचार पत्र में नोटिस जारी कर जनता से 30 दिन के भीतर इस प्रस्ताव पर राय मांगी.

मैसूरु, सिद्धरमैया का गृह जनपद है और वह राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं. जनता दल (एस) ने ऐतिहासिक शहर मैसूरु में केआरएस रोड का नाम सिद्धरमैया आरोग्य मार्ग रखने के प्रस्ताव को निंदनीय बताया. विपक्षी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सिद्धरमैया मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) भूमि आवंटन घोटाले मामले में आरोपी हैं और लोकायुक्त पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. पार्टी ने कहा कि मैसूरु नगर निगम में कोई निर्वाचित बोर्ड नहीं है.

जद (एस) ने आरोप लगाया कि मुडा घोटाले में शामिल भ्रष्ट मुख्यमंत्री के नाम पर सड़क का नामकरण न केवल ऐतिहासिक शहर मैसूरु के साथ बल्कि पूरे राज्य के साथ विश्वासघात तथा अपमान है. सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने कहा कि जिस सड़क का नाम सिद्धरमैया के नाम पर प्रस्तावित है, वह ‘ऐतिहासिक’ है. उन्होंने कहा कि महाराजा नलवाड़ी कृष्णराज वाडियार ने टीबी रोग के कारण जान गंवाने वाली अपनी बहन राजकुमारी कृष्णजम्मानी तथा उनके बच्चों की याद में यहां भूमि दान की थी और एक तपेदिक अस्पताल की स्थापना की थी. कृष्णा की शिकायत पर ही मुडा भूमि आवंटन घोटाले का मामला दर्ज किया गया था.

 

यह भी पढ़ें:-
घने कोहरे ने रोक दी रफ्तार! उड़ानों में देरी, 20 से ज्यादा ट्रेनें लेट, IGI ने एडवाइजरी भी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget