एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के नियमों का पालन करने वाले लोगों को जम्मू पुलिस ने दिए फूल, तालियां भी बजाई

लॉकडाउन के नियमों का पालन करने वाले लोगों का जम्मू पुलिस ने सम्मान किया.ऐसे लोगों के लिए पुलिस ने तालियां बजाईं.

जम्मू: जम्मू पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने वाले या सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने वाले इलाकों में रहने वाले लोगों का सम्मान किया. जम्मू पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने ऐसे लोगों को फूल भेंट किये और इनके सम्मान में तालियां बजाई.

जम्मू संभाग में विस्थापित कश्मीरी पंडितों की कॉलोनी जगती में जम्मू पुलिस के अधिकारी और जवान फूल लेकर पहुंचे. एक अनोखी पहल के तहत यहां पहुंचे जम्मू पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने इस कॉलोनी में रह रहे उन लोगों को फूल देकर और तालियां बजा कर सम्मान किया जिन लोगों ने लॉकडाउन की शर्तों का बखूबी पालन किया.

पुलिस ने ऐसे लोगों का सम्मान किया जिन्होंने कोरोना वायरस को हराने के लिए घरों में बैठने या सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने जैसे दिशा निर्देशों का पालन किया. जम्मू पुलिस का दावा है कि जहां कोरोना सैनानी सड़कों पर रह कर इस वैश्विक महामारी को हराने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं वहीं एक जिम्मेदार नागरिक की तरह जो लोग सरकार और प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं उनके योगदान को भी सराहा जाना चाहिए.

जम्मू पुलिस ने ऐसे लोगों का शुक्रिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम से घोषणा कर के भी किया. जम्मू पुलिस ने इस दौरान आम लोगों को यह सन्देश भी दिया कि लॉकडाउन अभी खत्म नहीं हुआ है और इसको कामयाब बनाने के लिए अभी लोगों के सहयोग की जरूरत है. वहीं, जम्मू पुलिस इस कैंप के लोगों का सम्मान करने पहुंची तो यहां रह रहे आम लोगों ने भी पुलिस पर फूल बरसाये.

पढ़ें-

अच्छी खबर: कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार हो रहा है इजाफा, अबतक 3252 लोग हुए रिकवर

लॉकडाउन: दिल्ली सरकार ने 23 हजार ऑटो चालकों के खातों में ट्रांसफर किए 5-5 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget