एक्सप्लोरर

जम्मू: कोयले-लकड़ी से खाना बनाने वाले रेस्टोरेंट्स को अब सिर्फ LPG यूज़ करने की होगी इजाजत

प्रदूषण की समस्या हर जगह मुसीबत बन गई है. देश में लगतार गिरते एयर क्वालिटी इंडेक्स का असर अब छोटे शहरों में भी होने लगा है. इसे लेकर जम्मू नगर निगम ने शहर के तमाम ढाबों, रेस्टोरेंट और भोजनालय को नोटिस जारी किया है.

जम्मू: देश में लगतार गिरते एयर क्वालिटी इंडेक्स का असर अब बड़े शहरों के बाद छोटे शहरों की तरफ भी होने लगा है. इन हालातों के बीच अब जम्मू नगर निगम ने एक बड़ा आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक शहर में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल से खाना बनाने वाले ढाबों, रेस्टोरेंट्स और भोजनालय को एलपीजी गैस से खाना बनाने की सलाह दी गई है.

जम्मू नगर निगम म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट 2000 की धारा 302 और 303 के तहत शहर के सभी ढाबा, रेस्टोरेंट्स और भोजनालयों के खिलाफ यह कार्यवाही अगले 15 दिनों में करेगा. गौरतलब है कि जम्मू शहर में करीब 500 ढाबे, 200 रेस्टोरेंट्स और 300 भोजनालय हैं. सभी को नोटिस भेजा गया है.

दरअसल, जम्मू नगर निगम शहर में लगातार गिरते एयर क्वालिटी इंडेक्स से परेशान है. निगम ने यह कार्यवाही क्वालिटी मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देशों के बाद की है. जुर्माने और सीलिंग की प्रक्रिया से पहले निगम ने सभी ढाबा, रेस्टोरेंट मालिकों को 15 दिन का समय दिया है.

इस तय समय में सभी ढाबा, रेस्टोरेंट्स और होटल मालिको को खाना बनाने के अन्य तरीकों का इस्तेमाल करने को कहा गया है. वहीं, नगर निगम में ऐसे सभी ढाबों, रेस्टोरेंट्स की सूची बनानी शुरू कर दी है जो कोयले या लकड़ी का इस्तेमाल खाना बनाने में करते हैं.

गौरतलब है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 18 अगस्त 2018 के आदेशों पर जम्मू-श्रीनगर नगर निगम को अपने शहरों में प्रदूषण को रोकने के लिए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कमेटी बनाने के आदेश दिए थे. इस कमेटी ने 10 दिसंबर को जम्मू व श्रीनगर नगर निगम को आदेश दिए थे कि वह शहर में ढाबों, रेस्टोरेंट और भोजनालय में रसोई एलपीजी और अन्य खाना बनाने के साधनों की शुरुआत करवाएं.

जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी 11 मार्च 2019 को आदेश जारी किया था. वहीं, ढाबा मालिको का कहना है कि तंदूर लड़की और कोयले से ही जलाए जाते है और अगर नगर निगम इनको बंद करने का फैसला लेती है तो उसे तंदूर जलाने का विकल्प भी देना होगा.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी के सामने लगेगी मंत्रियों की हाजिरी, देना होगा योजनाओं का खाका

CAA प्रदर्शन: बेंगलुरु में बोले PM मोदी- ‘विरोध करने के लिए संसद के खिलाफ ही खड़ी हो गई कांग्रेस’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आई लव इंडिया...', सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का सबसे बड़ा फैन
'आई लव इंडिया...', सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
फर्जी वकीलों का मामला CBI को सौंपने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 'कॉक्रोच जनता पार्टी' की फंडिंग और गतिविधियों की जांच की भी मांग
फर्जी वकीलों का मामला CBI को सौंपने के लिए SC में याचिका, 'कॉक्रोच जनता पार्टी' की फंडिंग की जांच की भी मांग
Falta Election Result: पोस्टल बैलेट में TMC के जहांगीर खान ने BJP को पछाड़ा, लेकिन फाइनल काउंटिंग के बाद जब्त हुई जमानत
पोस्टल बैलेट में TMC के जहांगीर खान ने BJP को पछाड़ा, लेकिन फाइनल काउंटिंग के बाद जब्त हुई जमानत
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News
Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan
ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब फाइनल है...', होर्मुज और ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'सब फाइनल...', ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
Drishyam 3 Vs Karuppu Box office: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
बॉक्स ऑफिस: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल, वीडियो वायरल
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल
Embed widget