एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के सामने लगेगी मंत्रियों की हाजिरी, देना होगा योजनाओं का खाका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ शुक्रवार और शनिवार को बैठक करेंगे. इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज पर चर्चा होगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ दो दिनों तक विभिन्न मसले पर मैराथन बैठक करेंगे. इससे पहले उन्होंने पिछले साल 21 दिसंबर को मंत्रिपरिषद की ऐसी ही बैठक की थी. बता दें कि मंत्रिपरिषद में सरकार के सभी मंत्री शामिल होते हैं. सूत्रों के मुताबिक अगले हफ़्ते भी इन बैठकों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

कामकाज की होगी समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है. आज और शनिवार को होने वाली इस मैराथन बैठक में अबतक सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों द्वारा किए गए कामों की समीक्षा के साथ साथ उनकी भावी योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी. सभी मंत्रालयों को कहा गया है कि उनके मंत्रालय से जुड़ी एक बड़ी योजना का ख़ाका तैयार रखा जाए.

अलग अलग ग्रुपों में होगी चर्चा

दरअसल, इसी तरह की एक बैठक पीएम मोदी ने पिछले साल 21 दिसंबर को भी बुलाई थी. उस बैठक में चर्चा करने के लिए भारत सरकार के अलग अलग मंत्रालयों को कई ग्रुपों में बांटा गया था . ग्रुप बनाते समय इस बात का ख्याल रखा गया था कि आपस में मिलते जुलते काम करने वाले मंत्रालय ही एक ग्रुप में शामिल किए जाएं. जैसे कृषि, पशुपालन और डेयरी, ग्रामीण विकास और पंचायती राज को एक ग्रुप में शामिल किया गया था .

सूत्रों के मुताबिक़ सभी मंत्रालयों को नौ ग्रुपों में शामिल किया गया था जिन्हें बारी-बारी से किए गए काम और भावी योजनाओं के बारे में प्रेजेंटेशन देना था. 21 दिसम्बर की बैठक में बुनियादी ढांचे पर बने ग्रुप के अलावा कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय से जुड़े ग्रुप ने ही अपना प्रेजेंटेशन दिया था.

कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा भी जोरों पर

इस बीच सियासी हलकों में कैबिनेट फेरबदल की चर्चा भी जोरों पर है. ऐसी अटकलें हैं कि मकर संक्रांति के बाद प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं. हालांकि, सरकार के सूत्र तो सम्भावित फेरबदल और इन बैठकों के बीच किसी सम्बन्ध से इनकार कर रहे हैं लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.

बैठकों का सिलसिला रहेगा जारी

तीन और चार जनवरी की बैठकों के बाद 7, 8, 10, 11 और 17 जनवरी को भी मोदी की अपने मंत्रियों के साथ ऐसी ही बैठकें प्रस्तावित हैं. जो 9 ग्रुप बनाए गए हैं उनमें से 21 दिसम्बर की बैठक में केवल 2 ग्रुप की प्रेजेंटेशन ही पूरी हुई है. ऐसी संभावना है कि बाकी बचे ग्रुप का भी बैठक में प्रेजेन्टेशन होगा और इनपर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget