एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम और पुलवामा में हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक सैनिक शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में मंगलवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में मंगलवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया. वहीं दो जवान घायल भी हुए हैं. कुलगाम मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. पुलवामा में मारे गए आतंकवादी का नाता आईएसआईएस से संबद्ध गिरोह ‘अंसार गजवतुल हिंद’ से था.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आधी रात को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था. अधिकारी ने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. घायल जवानों में से एक की अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक जवान की पहचान प्रकाश जाधव के तौर पर हुई है.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में गोला-बारूद आदि बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि कुलगाम में मारे गए आतंकवादियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के एजाज अहमद मकरू और वारिस अहमद मलिक के तौर पर हुई है.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारे गए दोनों आतंकवादी सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार सहित आतंकवाद के कई मामलों में नामजद थे.’’ उन्होंने बताया कि मकरू लश्कर-ए-तैयबा के सरगना नावेद जाट और आजाद दादा का करीबी था. उन्होंने बताया कि दूसरे अभियान में पुलवामा जिले के त्राल के हफू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.

प्रवक्ता ने बताया कि त्राल मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान ‘अंसार गजवतुल हिंद’ के शकीर हसन डार के तौर पर हुई है. इस गिरोह का सरगना जाकिर मूसा है.उन्होंने बताया कि डार वर्ष 2015 से आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget