एक्सप्लोरर

Targeted Killing: जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, पुलवामा में बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या

Jammu Kashmir में दो दिन में गोलीबारी की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं. पहले अनंतनाग में आतंकियों ने एक नागरिक को गोली मारकर घायल कर दिया. अब पुलवामा में एक शख्स की हत्या कर दी गई.

Jammu Kashmir Targeted Killing: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग (Target Killing) की घटना सामने आई है. पुलवामा (Pulwama) में आतंकियों ने बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी है. सिक्योरिटी गार्ड का नाम संजय शर्मा बताया जा रहा है. आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी भी कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, संजय शर्मा पर आतंकियों ने उस समय हमला किया जब वो बाजार जा रहा था. मामले से संबंधित अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों के हमले के बाद संजय शर्मा घायल हो गया था, जिसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं, जिला अस्पताल (पुलवामा) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तुला ने पुष्टि की कि व्यक्ति को अस्पताल में मृत लाया गया था. मृतक की पहचान आचन के काशीनाथ पंडित के पुत्र संजय पंडित के रूप में हुई है. इस बीच, हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

हमले पर क्या बोले DIG?

इस पूरी घटना पर कश्मीर के डीआईजी रईस अहमद ने कहा, "आज सुबह करीब 10:30 बजे आतंकवादी हमला सामने आया. अल्पसंख्यक संजय शर्मा अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे थे तभी उनपर हमला हुआ. अभी तक हमें जो भी साक्ष्य मिले हैं उनके आधार पर हम कार्रवाई कर रहे हैं... हम जल्द ही आतंकवादियों को पकड़ लेंगे."

अनंतनाग जैसी घटना

बता दें कि दो दिन पहले 24 फरवरी को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में भी आतंकियों ने फायरिंग की थी. जिसमें एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था. अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के हसनपोआ इलाके के रहने वाले आसिफ अली गनी पर गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि गनी के पिता की पिछले साल जनवरी में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि गनी के पिता जम्मू कश्मीर पुलिस में बतौर मुख्य आरक्षक तैनात थे. 

ये भी पढ़ें- 'भ्रष्टाचार को इवेंट मैनेजमेंट में बदलने से अपराध नहीं छिपता', मनीष सिसोदिया से बीजेपी का सवाल- आपने अपने मित्रों का 144 करोड़ क्यों माफ किया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget