एक्सप्लोरर

'भ्रष्टाचार को इवेंट मैनेजमेंट में बदलने से अपराध नहीं छिपता', मनीष सिसोदिया से बीजेपी का सवाल- आपने अपने मित्रों का 144 करोड़ क्यों माफ किया?

Manish Sisodia को आबकारी नीति के मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है. इस पर बीजेपी का कहना है आम आदमी पार्टी सच छिपा रही है और इवेंट मैनेजमेंट कर रही है.

Sambit Patra On Manish Sisodia: दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने रविवार (26 फरवरी) उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को पूछताछ के लिए बुलाया. सीबीआई के सामने पेशी से पहले सिसोदिया ने कहा कि उन्हें जेल में रहना पड़े तो कोई परवाह नहीं. वह भगत सिंह के अनुयायी हैं. वहीं बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) को निशाने पर लिया. बीजेपी का कहना है कि आप ने करप्शन को इवेंट मैनेजमेंट में बदल दिया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "भ्रष्टाचार को इवेंट मैनेजमेंट में बदलने से उन्हें भ्रष्टाचार छिपाने में मदद नहीं मिलेगी. AAP ने शराब नीति घोटाले पर कोई जवाब नहीं दिया है, जिससे साफ पता चलता है कि ये सच छिपाने में लगे हैं." संबित पात्रा ने कहा कि उन्हें सीबीआई को जवाब देना चाहिए, इवेंट मैनेजमेंट की जरूरत नहीं है.

संबित पात्रा ने सवाल पूछते हुए कहा, "आपने अपने मित्रों का 144 करोड़ रुपया क्यों माफ किया. अगर आबकारी नीति इतनी अच्छी थी, तो इसे वापस क्यों लिया गया?... इन सवालों का कोई उत्तर मनीष सिसोदिया जी ने या आम आदमी पार्टी ने नहीं दिया है. ये कभी भारतीय जनता पार्टी को गाली देते हैं और कभी हमारे नेताओं को... आम आदमी पार्टी जश्न-ए-भ्रष्टाचार में लगी हुई है और इवेंट मैनेजमेंट के रूप में काम करी रही है."

'...कुछ गड़बड़ है'

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने भी मनीष सिसोदिया को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, "मनीष सिसोदिया जी, भगत सिंह जेल गए थे देश को आजाद करवाने और आप जाओगे (अगर आज गए तो) भ्रष्टाचार के मामले में. इसलिए भगत सिंह जी का नाम मत लीजिए. अगर आपने कुछ नहीं किया तो घबराइए मत, लेकिन आपका डर बता रहा है कुछ गडबड़ है."

मनीष सिसोदिया के घर के अंदर भारत माता की जय के नारे लगे. कहा- शिक्षा मंत्री तुझे सलाम, मनीष सिसोदिया जिंदाबाद. लड़ेंगे और जीतेंगे.

'जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं'

वहीं, पूछताछ के लिए निकलने से पहले मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि वो जांच एजेंसी के साथ पूरी तरह से सहयोग करेंगे. उन्होंने लिखा, "आज फिर सीबीआई जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा. लाखों बच्चों का प्यार व करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है. कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं. भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है."

बता दें, मनीष सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री भी हैं. उन्हें पिछले रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने बजट संबंधी कामकाज का हवाला देते हुए पेश होने के लिए समय मांगा था. जिसके बाद, सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को उपस्थित होने के लिए कहा था.

ये भी पढ़ें- Excise Policy Probe: जानें मनीष सिसोदिया पर किन धाराओं में दर्ज है केस, अगर दोष साबित हुआ तो कितने सालों की होगी जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget