एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: नए साल पर आजादी के बाद पहली बार घर-घर पहुंचीं पानी-आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं, लोगों ने सरकार का यूं किया शुक्रिया

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सुदूर इलाकों के विकास पर सरकार का पूरा फोकस है. इसके लिए कई तरह की योजनाएं भी चलाई जा रही हैं.

Rajouri News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए नया साल इस बार काफी बेहतरीन रहा है. उन्हें नया साल सेलिब्रेट करने का एक मौका मिला है, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार यहां रहने वाले गरीब परिवारों के घरों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंची हैं. जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों को पंचायती राज व्यवस्था के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं का फायदा मिला है. 

मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाके में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है. लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है, जिसकी वजह से गरीब परिवारों को अब सुरक्षित तरह से रहने का मौका मिल रहा है. राजौरी जिले के सुदूर स्थित गांवों तक सड़क और बिजली पहुंचने की वजह से लोगों को न सिर्फ शिक्षा का बेहतर अवसर मिला है, बल्कि रोजगार के मौके भी मिल रहे हैं. 

सीमावर्ती इलाकों में हो रहा विकास

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमावर्ती इलाके में रहने वाले एक निवासी ने बताया, 'हमें पक्का घर मिला है. पहले बारिश का पानी हमारे घरों में घुस आता था. पानी की सप्लाई करने वाली टंकियां और सड़कें अब हमारे इलाके में भी बन चुके हैं.' राजौरी हेडक्वाटर्स से 40 किलोमीटर दूर मौजूद कालाकोट में बड़े पैमाने पर विकास हुआ है. इस सुदूर इलाके में बुनियादी सुविधाओं में काफी सुधार देखने को मिला है. 

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मैरिज हॉल और नगरपालिका परिषद कालाकोट कार्यालय भवन के निर्माण ने इस क्षेत्र के लोगों के जीवन को समृद्ध किया है. इलाके में लोगों के लिए स्ट्रीट लाइट वाले पक्के फुटपाथ बनाए गए हैं. पार्क और ड्रेनेज सिस्टम तैयार होने की वजह से स्थानीय लोगों के जीवन में काफी बदलाव आया है. कालाकोट में नया बस स्टैंड बनकर तैयार हो गया है. 

स्थानीय निवासियों ने क्या कहा? 

यहां रहने वाले एक निवासी ने कहा, 'हम सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन योजनाओं के शुक्रगुजार हैं. ये योजनाएं सुदूर इलाकों में अच्छा काम कर रही हैं. हमें अधिकारियों से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है. केंद्र सरकार ने पंचायत का सफल संचालन कर हमें काबिल बनाया है.' 

एक अन्य निवासी ने कहा, 'प्रशासनिक अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं. पंचायत अपनी शक्तियों का कुशलतापूर्वक इस्तेमाल कर रही है. हमें आवास योजना के तहत पक्के मकान मिले हैं. ऐसी योजनाएं शुरू की गई हैं जिनसे स्थानीय महिलाओं को फायदा पहुंचा है. वे सब्जियां बेच सकती हैं और मुर्गी पालन का काम कर सकती हैं.'

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370 पर पीएम मोदी बोले, ‘नेहरू कहते थे घिसते-घिसते...’, जम्मू-कश्मीर में चुनाव पर भी बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पुलिस ने बीजेपी नेता की बेटी को किया डिटेन, कहा-' मैं पार्क में बैठी थी...'
CJP प्रोटेस्ट से पुलिस ने बीजेपी नेता की बेटी को किया डिटेन, कहा-' मैं पार्क में बैठी थी...'
CJP Protest LIVE: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
LIVE: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget