एक्सप्लोरर

PM Modi On Article 370: आर्टिकल 370 पर पीएम मोदी बोले, ‘नेहरू कहते थे घिसते-घिसते...’, जम्मू-कश्मीर में चुनाव पर भी बयान

PM Modi On Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 और विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. हाल ही में अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाई थी.

PM Modi On Jammu Kashmir Development: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में मुहर लगाई थी. इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग पिछले 7 दशकों से अपने अधिकारों से वंचित रहे, जबकि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि ये एक दिन खत्म हो जाएगा.

इंडिया टुडे से बातची में उन्होंने कहा, “ऐसे लोग हैं जिन्हें इस अस्थाई प्रावधान को खत्म करने में देरी से समस्या थी. जवाहर लाल नेहरू ने अनुच्छेद 370 पर संसद में कहा था कि ये घिसते-घिसते घिस जाएगा. जम्मू-कश्मीर के लोग खासकर महिलाएं अपने अधिकारों से पिछले सात दशकों तक वंचित रहे लेकिन अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोग अपने हाथों से अपनी किस्मत बनाने के लिए आजाद हैं.”

जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, “राष्ट्रीय स्तर पर संसद में पहले से जम्मू-कश्मीर प्रतिनिधित्व कर रहा है. स्थानीय स्तर पर भी सरकार लोकतंत्र को जमीन तक ले जाने में सफल रही है. राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था स्थापित की गई है और जमीनी स्तर पर 35 हजार नेता चुने गए हैं. इन चुनाव की अहमियत कम है क्या?”

‘जम्मू-कश्मीर में विकास का मार्ग बना’

उन्होंने आगे कहा, “हम इलाके के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाकर, इकोनॉमिक प्रोग्रेस को बढ़ावा देकर और रोजगार के मौके पैदा करके शांति, स्थिरता और समृद्धि के रास्ते पर हैं. सरकार का जोर सुरक्षा, विकास और इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश का है.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की महिलाएं आज अलग-अलग क्षेत्रों में उभरकर सामने आ रही हैं वो चाहे खेल हों या फिर बिजनेस हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं. उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में आतंकवाद अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है और टूरिज्म अपनी नई ऊंचाईयां छू रहा है.   

ये भी पढ़ें: 'लोगों को नहीं चाहिए मिली-जुली सरकार', पीएम मोदी का I.N.D.I.A गठबंधन पर वार, 2024 को लेकर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget