एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: 25 घंटे के राजौरी एनकाउंटर पर पैनी नजर रख रहे थे सीमापार में बैठे आका, जानें कब-कब पाक ने दिए भारत के सीने पर जख्म

राजौरी एनकाउंट में शहीद होने वाले लोगों में कैप्टन शुभम गुप्ता की शादी अगले महीने 8 दिसंबर 2023 को होनी थी. पिता से आखिरी बातचीत में उन्होंने अपने पिता से बात की थी.

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार (23 नवंबर 2023) को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 ऑफिसर समेत 3 जवान शहीद हो गये. वहीं सेना ने अपनी कार्रवाई में 2 आतंकियों को मार गिराया. हालांकि सूत्रों की मानें तो इस ऑपरेशन में अब सीमा पार से लश्कर के कमांडर का एक्शन नजर आ रहा है.

इस ऑपरेशन के दौरान पता चला कि राजौरी में जब दो दिनों तक एनकाउंटर हो रहा था तब पाकिस्तान में लश्कर के कमांडर उसे मिनट-टू-मिनट मॉनिटर कर रहे थे. मारा गया आतंकी पाकिस्तान का निवासी था और उसे लश्कर का टॉप कमांडर कहा जा रहा था. कालाकोट के जंगल में मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तान की तरफ से इस आतंकी को ड्रोन के जरिए हथियार देने की भी कोशिश की गई लेकिन सेना ने इसको नाकाम कर दिया. 

कब और कैसे शुरु हुआ था एनकाउंटर?
सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली की 19 नवंबर को राजौरी में जनरल एरिया पश्चिम निहारी तवी में दो आतंकियों की पहली सूचना मिली थी. बताया गया कि ये वे दो आतंकी हैं, जिनको सुरक्षा बलों को लंबे अरसे से तलाश थी. जानकारी मिलने के बार ऑपरेशन लॉन्च किया गया. इस ऑपरेशन में 63 आरआर और 9 पैरा के कमांडर शामिल थे. 

करीब 25 घंटे की मुठभेड़ के बाद खबर आई की दोनों आतंकियों को मारा जा चुका है, इनमें से एक आतंकी का नाम कारी है. कारी नाम का ये आतंकी पाकिस्तानी है. लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था. पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में एक्टिव था. वह IED में स्पेशलिस्ट था और गुफाओं से छिपकर काम करने वाला ट्रेंड स्नाइपर भी था.

लश्कर ने कब-कब दिए भारत को घाव?
1. 5 जनवरी 1996 को पहली बार डोडा में 15 हिंदुओं की हत्या कर आतंकी कोहराम मचाया था.
2.  20 मार्च 2000 को इसी लश्कर के आंतिकयों ने अनंतनाग में 30 सिखों की हत्या कर दी थी.
3. 13 दिसंबर 2001 को लश्कर के ही आतंकी ने संसद भवन पर हमला किया था.
4.  29 अक्टूबर 2005 को दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट कर 62 लोगों की हत्या कर दी थी.
5.  28 दिसंबर 2005 को बैंगलोर में आतंकी हमला किया था.
6. लश्कर के आतंकियों ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला किया था और सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी.

कौन है शहीद होने वाला जवान?
राजौरी एनकाउंट में जान गंवाने वाले लोगों में कैप्टन शुभम, कैप्टन एमवी प्रांजिल, लांस नायक संजय बिष्ट, हवलदार माजिद और पैराट्रूपर सचिन हैं. कैप्टन शुभम् गुप्ता के पिता जिला क्रिटिकल क्रिएटर बसंत गुप्ता का नाम है और उनका जन्मदिन है. उनका कहना है कि दो दिन पहले बेटों से बात हुई थी, तब उन्होंने बताया था, 'मैं एक मिशन पर हूं. मिशन होने के बाद मैं शादी कर लूंगा.'

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel: न मशीने रुक रहीं, न हाथ, फिर क्यों लग रहा इतना वक्त, रेस्क्यू ऑपरेशन में कल क्या हुआ कि बाहर नहीं आ सके 41 मजदूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget