एक्सप्लोरर

Hybrid आतंकी, घात लगाकर हमला... 4 जवानों की शहादत की जिम्मेदारी लेने वाला PAFF 2019 से खेल रहा खूनी खेल

आतंकी संगठन PAFF ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. PAFF 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से चर्चा में आया. इस संगठन ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को आतंकियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला कर दिया. इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, शहीद हुए दो जवानों के शव क्षत विक्षत हालत में मिले. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इस हमले की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली. PAFF पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा है. पहले इस हमले में 5 जवानों के शहीद होने की खबर थी, लेकिन व्हाइट नाईट कॉर्प्स ने ट्वीट कर 4 जवानों के शहीद होने की जानकारी दी है.

कब और कैसे हुआ हमला?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गुरुवार को सुरक्षाबलों के जवान दो वाहनों से पुंछ के सुरनकोट जा रहे थे. यहां सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जाना था. लेकिन शाम करीब पौने चार बजे ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर घात लगाकर बैठे आतंकियों ने एक ट्रक और एक जिप्सी पर अचानक हमला कर दिया. सुरक्षाबलों ने इस हमले का जवाब भी दिया. इस दौरान 4 जवान शहीद हो गए, अन्य 3 घायल हए हैं. अधिकारियों ने आतंकियों और जवानों के बीच आमने-सामने की लड़ाई होने की संभावना से इनकार नहीं किया. अधिकारियों के मुताबिक, ऐसी संभावना है कि जिन सैनिकों पर हमला किया गया, आतंकवादी उनके हथियार लेकर चले गए हैं. 

घटनास्थल से कुछ व्यथित करने वाली तस्वीरों और वीडियो सामने आए हैं. इनमें सड़क पर पड़ा खून, सैनिकों के टूटे हुए हेलमेट और सेना के दो वाहनों के टूटे हुए शीशे दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा हमले वाली जगह पर दो जवानों के क्षत विक्षत शव मिले. 

2019 में पहली बार चर्चा में आया था PAFF 

आतंकी संगठन PAFF ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. PAFF 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से चर्चा में आया. इस संगठन ने जम्मू कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है. इसी साल जनवरी में गृह मंत्रालय ने PAFF पर बैन लगाया था. 

Hybrid आतंकी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती

PAFF द रेसिस्टेंस फ्रंट, यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट, और गजनवी फोर्स जैसे नए आतंकी संगठनों में से एक है, जो हाल के कुछ सालों में उभरे हैं. इन आतंकी संगठनों ने हमलों के लिए नई रणनीति बनाई है. ये छोटे-छोटे गुटों में रहते हैं और छिपकर हमला करते हैं. इतना ही नहीं PAFF समेत ये संगठन ऐसे स्थानीय युवाओं को भर्ती करते हैं, जिनका कोई क्रिमनल बैकग्राउंड नहीं होता. इन्हें Hybrid आतंकी भी कहते हैं, क्योंकि ये छिपकर हमला करते हैं, हमले के बाद ये फिर आम जीवन जीने लगते हैं. ऐसे में सुरक्षाबलों के लिए ऐसे आतंकियों को पकड़ना एक बड़ी चुनौती है. 

घात लगाकर करते हैं हमला

इससे पहले पिछले महीने आतंकियों ने राजौरी के बाजीमाल के जंगलों में हमला कर दिया था. इस हमले में दो कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद राजौरी में सुरक्षा बलों ने नवंबर में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर क्वारी समेत 2 आतंकियों को मार गिराया था. कारी ने अफगानिस्तान में ट्रेनिंग ली थी. 

इससे पहले भाटा धुरियन जंगल में 20 अप्रैल को सेना के एक वाहन पर घात लगाकर आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में 5 जवान शहीद हुए थे. इसके बाद मई में एक ऑपरेशन के दौरान चमरेर जंगल में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे. इस दौरान एक विदेशी आतंकी भी मारा गया था. 

राजौरी, पुंछ में बढ़े आतंकी हमले

राजौरी, पुंछ और रियासी में इस साल आतंकी हमलों में 19 जवान शहीद हुए हैं. हालांकि, इसी दौरान इन इलाकों में सुरक्षाबलों ने 28 आतंकवादी मार गिराए. इससे पहले अक्टूबर 2021 में वन क्षेत्र में आतंकियों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में 9 सैनिक शहीद हो गए थे. चमरेर में 11 अक्टूबर को एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित 5 जवान शहीद हुए थे, जबकि 14 अक्टूबर को पास के जंगल में एक जेसीओ और तीन सैनिकों ने जान गंवाई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget