एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: अवंतीपोरा में जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवंतीपोरा में जैश-ए- मोहम्मद संगठन के आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है.

Jammu Kashmir: जम्मू- कश्मीर में आतंकी हमलों को रोकने को लेकर सुरक्षाबल लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी बीच अवंतीपोरा में पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बम बरामद किया है. 

सुरक्षाबलों को आतंकियों की मदद करने वाले को लेकर विशेष इनपुट मिला था. इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, आरआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. दोनों की पहचान त्राल के निवासी बशीर अहमद और गुलजार अहमद के रूप में हुई है. 

पुलिस ने क्या कहा?                                                                                              

पुलिस ने बताया कि आतंकियों के साथियों के पास से एक एके-56, 56 राउंड कारतूस, चार पिस्टल, छह पिस्टल मैगजीन के साथ 24 राउंड कारतूस बरामद किए. बशीर अहमद और गुलजार अहमद के खिलाफ त्राल के पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA),विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.  

समय पर हुई इस गिरफ्तारी ने अवंतीपोरा और आस-पास के इलाकों में टारगेट किलिंग और कई आतंकवादी हमले होने को टाल दिया है. साथ ही युवाओं को जैश-ए- मोहम्मद में शामिल करने की साजिश को भी सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है.

बता दें कि सेना लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है. राजौरी जिले में कांडी वन क्षेत्र में शुक्रवार (5 मई) को आतंकवादियों के किए गए विस्फोट में पांच सैन्यकर्मी शहीद हो गए और मेजर रैंक के एक अधिकारी घायल हो गए. 

सुरक्षा बलों ने पिछले महीने पुंछ जिले के भाटा धुरियान में सेना के ट्रक पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल आतंकवादियों के एक समूह की उपस्थिति के बारे में जानकारी मिलने के बाद अभियान शुरू किया था, जो अब भी जारी है. 

ये भी पढ़ें- Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, जारी है सुरक्षाबलों का ऑपरेशन त्रिनेत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget