एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: लोकसभा चुनाव के पहले कश्मीर में साजिश रच रहे आतंकी? एक दहशतगर्द को उरी में सेना ने किया ढेर

Jammu Kashmir Latest News: अधिकारियों के अनुसार, "घुसपैठियों को चुनौती दी गई, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई थी. सैनिकों ने इसका माकूल जवाब दिया और एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया."

Jammu Kashmir Latest News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में शुक्रवार (पांच अप्रैल, 2024) को सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है. सेना ने इस दौरान एक आतंकी को भी मार गिराया. अफसरों के हवाले से इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार तड़के जिले के उरी सेक्टर के सबुरा नाला में सेना ने एलओसी पर संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी. 

अधिकारियों के अनुसार, "घुसपैठियों को चुनौती दी गई, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई थी. सैनिकों ने इसका माकूल जवाब दिया और एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. इलाके में सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है."

Jammu Kashmir: लोकसभा चुनाव के पहले कश्मीर में साजिश रच रहे आतंकी? एक दहशतगर्द को उरी में सेना ने किया ढेर

सेना ने उरी सेक्टर से सारी चीजें की बरामद

सेना ने उरी सेक्टर में रुस्तम पोस्ट स्थित सबुरा नाला के पास से इस घटना के बाद दो एके सीरीज की राइफल्स, चार ग्रेनेड्स, मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है. वहां पर इससे पहले घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया था. ध्यान देने वाली बात है कि हालिया घुसपैठ का प्रयास ऐसे वक्त पर किया गया है, जब कुछ ही दिनों में लोकसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में आशंका जताई जाने लगी कि कहीं आम चुनावों से पहले आतंकी कोई बड़ी साजिश तो नहीं रच रहे हैं.

Jammu Kashmir: लोकसभा चुनाव के पहले कश्मीर में साजिश रच रहे आतंकी? एक दहशतगर्द को उरी में सेना ने किया ढेर

लोकसभा चुनाव 2024: कब मतदान और परिणाम?

देश में इस बार का आम चुनाव सात चरणों मे होगा. पहले चरण में 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में सात मई, चौथे चरण में 13 मई, पांचवें चरण में 20 मई, छठे चरण में 25 मई और सातवें चरण में एक जून, 2024 को मतदान होगा, जबकि नतीजों की घोषणा चार जून, 2024 को होगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म होने वाला है. इस बार 97 करोड़ के लगभग (96.8 करोड़) पंजीकृत मतदाता हैं और देश में 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 2019 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में हुआ था.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए लगाई वादों की झड़ी, 10 पॉइंट में समझिए कांग्रेस का घोषणा-पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
NASA ने भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का दिया न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
NASA ने भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का दिया न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget