एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में पहली लैंडिंग स्ट्रिप की टेस्टिंग करने के लिए तैयार वायुसेना, जानें- क्या है खास

Jammu-Srinagar National Highway: भारतीय वायुसेना जल्द ही पहली लैंडिंग स्ट्रिप का परीक्षण करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह पट्टी उतरने और उड़ान भरने के लिए तैयार है या नहीं.

Jammu-Kashmir Landing Strip: जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भारतीय वायुसेना लड़ाकू विमानों के लिए अपनी पहली लैंडिंग स्ट्रिप का परीक्षण करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में स्थित लैंडिंग स्ट्रिप का निर्माण 2021 में पूरा हो गया था, लेकिन अब लैंडिंग स्ट्रिप के रूप में कार्य करने के लिए आवश्यक एटीसी, पार्किंग क्षेत्र और अन्य संबद्ध सेवाएं पूरी की जा रही हैं. 

बिजबेहरा में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर 3.5 किलोमीटर लंबी लैंडिंग पट्टी भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों और जेट विमानों को युद्ध जैसी स्थिति के साथ-साथ बाढ़, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं जैसी स्थितियों में आपातकालीन लैंडिंग करने में सक्षम बनाएगी.  इस आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का निर्माण 2019 में राष्ट्रीय परियोजना के हिस्से के रूप में शुरू किया गया था और NH1A के श्रीनगर-बनिहाल खंड पर किलोमीटर 246 से किलोमीटर 249.7 के बीच के क्षेत्र को भारतीय वायु सेना और अन्य बलों के लिए आपातकालीन हवाई पट्टी के रूप में आरक्षित किया गया था. 

निर्माण एजेंसी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के अनुसार, बिजबेहरा में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर 3.5 किमी लंबी पट्टी अब भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की आपातकालीन लैंडिंग और उड़ान के लिए तैयार है और भारतीय वायुसेना जल्द ही परीक्षण करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह पट्टी उतरने और उड़ान भरने के लिए तैयार है या नहीं, जिसके बाद इसे वायु सेना के संयुक्त नियंत्रण में दिया जायेगा. 

लड़ाकू विमानों के लिए क्या सुविधाएं 
अधिकारी इस खंड पर अभ्यास करने के लिए भारतीय वायु सेना से हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं और लड़ाकू विमानों और जेट विमानों और भारी बरक़म मालवाहक विमानो की सफल लैंडिंग और टेक ऑफ के बाद ही, IAF इस पट्टी से क्लीयरेंस और लैंडिंग/टेक ऑफ सर्टिफिकेट देगा.  राष्ट्रीय राजमार्ग पर पट्टी के साथ साथ लड़ाकू विमानों के लिए पार्किंग स्लॉट, एक हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) टावर और राजमार्ग पर पट्टी के दोनों छोर पर दो द्वार भी होंगे। राजमार्ग पर लड़ाकू विमानों और जेट विमानों की लैंडिंग और उड़ान भरने के लिए आवश्यक अन्य सुविधाएं भी बनाई गई हैं जिस में ईंधन भंडारण और इंजीनियरिंग की भी सुविधाएँ होंगी. 

राजमार्ग परियोजना रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और लड़ाकू विमानों के लिए  आपातकालीन लैंडिंग स्ट्रिप्स के रूप में राजमार्गों के निर्माण की परियोजना का हिस्सा है, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पांच स्थानों को अंतिम रूप दिया गया था जहां ऐसी लैंडिंग स्ट्रिप का निर्माण किया जा रहा है. जम्मू कश्मीर में दो स्थान बिजबेहरा-चिनार बाग और श्रीनगर-बनिहाल के बीच स्थित हैं, जबकि तीन अन्य जम्मू-पठानकोट, जम्मू-पुंछ राजमार्गों और एक लद्दाख क्षेत्र में आने की उम्मीद है. इन पट्टियों की योजना लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच सीमा गतिरोध के समय बनाई गई थी. 

इस परियोजना का उद्देश्य पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर आक्रामक पड़ोसियों के मद्देनजर सेना की सीमा तैयारियों को मजबूत करना है क्योंकि रणनीतिक रूप से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को बीच में रखा गया है. इस लैंडिंग स्ट्रिप से उड़ान भरने वाला कोई भी विमान 7-10 मिनट में पश्चिमी सीमा पर पहुंच जाएगा, जबकि पूर्वी सीमा तक पहुंचने में उन्हें 30 मिनट से भी कम समय लगेगा.  सरकार ने इस रक्षा परियोजना के लिए 2016 में रक्षा मंत्रालय और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के बीच एक अंतर-मंत्रालयी संयुक्त समिति की बैठक से संकेत लिया, जिसमें राजमार्गों पर आपातकालीन लैंडिंग स्ट्रिप्स स्थापित करने की व्यवहार्यता पर चर्चा की गई थी. 

IAF और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को साइट सर्वेक्षण और निरीक्षण का काम सौंपा गया था. पूरे भारत में 10 से अधिक स्ट्रिप्स की योजना बनाई गई है और भारत की पहली आपातकालीन भूमि पट्टी 2021 में राजस्थान के बाड़मेर में राष्ट्रीय राजमार्ग - 925 पर गंधव भाकासर खंड पर चालू की गई थी. 

यह भी पढ़ें:-

NCERT की किताबों में अब INDIA की जगह लिखा होगा भारत, पैनल के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget