एक्सप्लोरर

Satyapal Malik: 'मैंने जिनके भ्रष्टाचार गिनवाए, उनका क्या हुआ?', सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी से पूछे ये सवाल

Satyapal Malik On PM Narendra Modi : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस को लेकर PM नरेंद्र मोदी के बयान के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने उनसे कई सवाल पूछे हैं.

Satyapal Malik On PM Modi: लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल पूछा है कि जिन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, उनका क्या हुआ.

सत्यपाल मलिक ने यह सवाल इसलिए पूछा है, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार (1 अप्रैल) को एक रैली में कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार का एक्शन रुकेगा नहीं. मोदी सरकार से सत्यपाल मलिक ने पूछा कि आखिर उन लोगों के खिलाफ अब तक एक्शन क्यों नहीं हो रहा है, जिनके भ्रष्टाचार की मैंने शिकायत की थी.

पीएम मोदी से सत्यपाल मलिक ने क्या पूछा?

सत्यपाल मलिक ने अपने एक्स हैंडल से पीएम मोदी की टिप्पणी शेयर करते हुए लिखा, 'बिल्कुल मोदी जी आपकी बात सही है, परंतु मैंने भ्रष्टाचार में शामिल जिन-जिन व्यक्तियों के बारे में बताया था, वे सभी आपकी पार्टी में ही हैं और उन पर आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई. ऐसा क्यों...?'

यही नहीं सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा करप्शन करने वाले लोग आज बीजेपी का ही हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि इन लोगों को तो बीजेपी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जैसे पदों से भी नवाज रही है.

'बीजेपी में सबसे ज्यादा भ्रष्ट लोग'

सत्यपाल मलिक ने कहा, 'सबसे ज्यादा देश को लूटने वाले आज बीजेपी में ही हैं ओर वो करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल हैं. आप उनके ऊपर कार्रवाई ना करके बदले में उन्हें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बना रहे हो. घोटालेबाजों को राज्यसभा ओर लोकसभा सांसद की टिकट दे रहे हैं.' 

सत्यपाल मलिक ने किसान आंदोलन के दौरान मोदी सरकार पर काफी बयानबाजी की थी. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहने के दौरान कुछ लोगों पर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए घूस का ऑफर देने का आरोप लगाए थे. पिछले दिनों सत्यपाल मलिक के कुछ ठिकानों पर भी सीबीआई रेड हुई थी.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: एक तीर से कांग्रेस ने साधे दो निशाने, गोरखा नेता को टिकट दे ममता के साथ BJP को घेरने का प्लान सेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget