एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने 3-4 आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ में एक जवान शहीद

Jammmu Kashmir Encounter: वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने श्रीनगर के निशात इलाके के इशबार गांव में कम से कम तीन हथियारबंद लोगों को देखे जाने की पुष्टि की है.

Jammmu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में शनिवार (9 नवंबर 2024) शाम से ही बारामुल्ला, श्रीनगर और किश्तवाड़ जिलों में कम से कम तीन जगहों पर बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चल रहा है. कश्मीर घाटी में 48 घंटों में तीन मुठभेड़ें हुईं, वहीं जम्मू क्षेत्र में चिनाब घाटी के किश्तवाड़ इलाके में जारी मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. बारामुल्ला के सोपोर इलाके में रविवार (10 नवंबर 2024) को भी तलाशी अभियान जारी रहा.

किश्तवाड़ में एक मुठभेड़ के दौरान 2 पैरा स्पेशल फोर्स के राकेश कुमार शहीद हो गए. ऑपरेशन में तीन अन्य सैनिक घायल हो गए और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. श्रीनगर में सुरक्षा बल शहर की पूर्वी सीमा से सटे जबरवान पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं, माना जा रहा है कि कम से कम तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं.

45 मिनट तक चली गोलीबारी

वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने श्रीनगर के निशात इलाके के इशबार गांव में कम से कम तीन हथियारबंद लोगों को देखे जाने की पुष्टि की है. सुरक्षा बलों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे इलाके में भारी गोलीबारी और विस्फोट हुए, जो करीब 45 मिनट तक चले. लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, इलाके में ट्रैकिंग कर रहे दो स्थानीय लोगों को पुलिस ने बचा लिया.

किश्तवाड़ जिले के चास इलाके में रविवार सुबह एक अन्य मुठभेड़ में भारतीय सेना के विशेष बल के चार जवान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कम से कम तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इससे पहले किश्तवाड़ पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा था कि इलाके में 3-4 आतंकवादियों का एक समूह फंसा हुआ है और शुक्रवार को गांव के दो रक्षा गार्ड की हत्या के लिए यही समूह जिम्मेदार था. 

बीते 3 दिनों में उत्तरी कश्मीर में तीसरी मुठभेड़

सोपोर के रामपुरा इलाके में कम से कम दो आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जो शनिवार रात सुरक्षाबलों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे. अब तक अभियान में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. पिछले तीन दिनों में उत्तरी कश्मीर में यह तीसरी मुठभेड़ है. शुक्रवार को बांदीपोरा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि सोपोर के सागीपोरा इलाके में दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए.

ये भी पढ़ें:

CJI Chandrachud Retirement: 'रिटायरमेंट के आखिरी दिन तक पुणे वाला घर रखना ', पिता ने क्यों कही थी ये बात? CJI ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget