एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Encounter: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, कश्मीर के डोडा में मारे गिराए तीन आतंकी

Jammu Kashmir Encounter: पुलिस को बुधवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सर्च अभियान के दौरान अतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. इससे पहले 11 और 12 जून को आतंकियों ने डोडा में हमला किया था, जिसके बाद से सेना, सीआरपीएफ (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस सर्च ऑपरेशन चली रही थी.

डोडा में इसी महीने आतंकियों ने किया था हमला

डोडा में 11 जून को सेना-पुलिस की चौकी पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. इसके बाद अतंकियों ने 12 जबनु को गंडोह के कोटा टॉप पर एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया था. इसके बाद सुरक्षा बलों ने अपने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिए और जिले में घुसपैठ करने वाले और सक्रिय चार पाकिस्तानी आतंकवादियों पर 5-5 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया.

आतंकियों ने शुरू की गोलीबारी

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा बलों की सहायता से बुधवार सुबह सिनू पंचायत के गांव में अभियान शुरू किया, लेकिन एक मिट्टी के घर में छिपे आतंकवादियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की.

जम्मू-कश्मीर केएडिशन डीजीपी विजय कुमार ने बताया था कि पुलिस को बुधवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह डोडा, राजौरी, पुंछ क्षेत्रों में सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बाद आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान तेज कर दिए गए हैं.

अधिकारी ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर से इलाके की निगरानी रखी जा रही है. इस बीच अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के चिंगस इलाके के पिंड गांव से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के गश्ती दल ने मंगलवार शाम को ग्रेनेड बरामद किया गया. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रियासी जिले के वन क्षेत्र में हथियारबंद लोगों की संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाशी अभियान जारी है. 

ये भी पढ़ें : क्या अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच वाकई में टकराव? बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुनाई बिखराव की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget